Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lakhimpur Khiri Case : लखीमपुर में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले रेप के बाद हत्या का आरोप ग्रामीणों में रोष पुलिस से झड़प

Lakhimpur Khiri Case : लखीमपुर में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले रेप के बाद हत्या का आरोप ग्रामीणों में रोष पुलिस से झड़प
Lakhimpur Khiri Case

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ( Lakhimpur Khiri Rape Murder Case ) ज़िले में बहुत बड़ा कांड हो गया है. दो दलित नाबालिग बहनों ( Two Sisters Rape Murder in Lakhimpur ) के शव एक साथ पेड़ पर लटके मिलने से इलाक़े में हड़कंप मच गया है.मां ने अपरहण के बाद रेप औऱ हत्या का आरोप लगाया है.गांव में भारी तनाव है.आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ( IG Laxmi Singh ) मौक़े पर हैं.

Lakhimpur Khiri News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बुधवार देर शाम दो नाबालिग बहनों के शव एक साथ गांव के बाहर एक पेड़ से लटके हुए मिले. मृतक बहनों की मां का आरोप है कि दोनों को घर से बाइक सवार तीन युवक शव मिलने के करीब एक घण्टा पहले अगवा कर ले गए थे. Lakhimpur Rape Murder Case

फिर रेप कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर इलाक़े में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने रोड जाम कर जाम लगा दिया. ग्रामीणों की एसपी से भी झड़प हो गई. आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह रात में ही घटना स्थल पर पहुँच गईं थी. किसी तरह समझा बुझाकर उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद परिजन शांत हुए. गुरुवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. Lakhimpur Two Sisters Rape Murder Case

मां बोली जबरन उठा ले गए..

ये मामला लखीमपुर के निघासन थाना क्षेत्र एक गांव का है. मृतक बहनों की मां ने बताया कि बुधवार को शाम दोनों बहनें घर के बाहर लगी चारा मशीन में चार कतर रहीं थी. उसी दौरान बाइक से कुछ लड़के आए औऱ दोनों बहनों को जबरन बाइक में बैठाने लगे.

मैंने विरोध किया तो एक ने मुझे पैरों से धक्का दे दिया औऱ बेटियों को लेकर फरार हो गए. इसके बाद मैंने शोर मचाया आस पास के लोग इक्कठा हुए. लेकिन तब तक वह दोनों को लेकर जा चुके थे. अगवा होने के करीब एक घण्टे बाद गांव के ही लोगों ने सूचना दी कि पेड़ पर दोनों बहनों के शव लटके हुए हैं. Lakhimpur Khiri Rape Murder Case 

मां ने बताया कि अगवा करने वाले लड़के बहुत दिनों से बेटियों का पीछा कर रहे थे. उनकी बुरी नियत थी. बेटियों के साथ गलत काम हुआ है उसके बाद हत्या कर शवों को पेड़ से लटका दिया गया है.

लखीमपुर खीरी पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुकदमा दर्ज कर चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. lakhimpur Rape murder case updates

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us