Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kuldeep Singh Sengar Bail : जेल से रिहा होगा उन्नाव रेप का दोषी कुलदीप सिंह सेंगर

Kuldeep Singh Sengar Bail : जेल से रिहा होगा उन्नाव रेप का दोषी कुलदीप सिंह सेंगर
Kuldeep Singh Sengar ( फाइल फोटो )

उन्नाव के चर्चित रेप केस मामले में दोषी करार दिए गए भाजपा का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल से बाहर आएगा उसे पैरोल पर रिहा किया जाएगा. वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 14 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा.

Kuldeep Singh Sengar Bail : उन्नाव दुष्कर्म मामले का दोषी भाजपा का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर 14 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आएगा. आजीवन कारावास का सजायाफ्ता सेंगर अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 14 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आएगा.

जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी की 8 फ़रवरी को शादी है. शादी में शामिल होने के लिए सेंगर ने कोर्ट में अर्जी डाली थी. कोर्ट ने सेंगर की अर्जी को मंजूरी देते हुए 14 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है. वह 27 जनवरी से 10 फरवरी तक के लिए जेल से बाहर आएगा. उल्लेखनीय है कि दोषी विधायक अगस्त 2019 से तिहाड़ जेल में बन्द है.

क्या है मामला..

उन्नाव में बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बने कुलदीप सिंह सेंगर पर 2017 में एक नाबालिग लड़की ने अगवाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था.इस मामले की चर्चा पूरे देश मे हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर विधायक पर रेप सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2019 में उन्नाव रेप केस से जुड़े दो मामलों को दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर करने का आदेश दिया. साथ ही साथ ट्रायल 45 दिनों में पूरा करने को कहा.हालांकि हाईकोर्ट ने गाड़ी की टक्कर वाले मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को दिसंबर 2021 में बरी कर दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने रेप अगवा मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया. तब से कुलदीप सिंह सेंगर तिहाड़ जेल में बन्द है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us