Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Koi Mil Gaya Hrithik Roshan: कोई मिल गया फिल्म के 20 वर्ष पूरे होने पर 'जादू और रोहित' की दोस्ती फिर दिखेगी सिनेमाघरों में, इस तारीख़ को 30 शहरों में होगी दोबारा रिलीज़

Koi Mil Gaya Hrithik Roshan: कोई मिल गया फिल्म के 20 वर्ष पूरे होने पर 'जादू और रोहित' की दोस्ती फिर दिखेगी सिनेमाघरों में, इस तारीख़ को 30 शहरों में होगी दोबारा रिलीज़
आ रही है दोबारा सिनेमाघरों में कोई मिल गया फ़िल्म

साल 2003 में आयी राकेश रोशन की सुपर-डुपर हिट फिल्म कोई मिल गया ,दो दशक पूरे कर चुकी है.इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माताओं ने कोई मिल गया फिल्म को एक बार फिर 4 अगस्त को 30 शहरों के पीवीआर में रिलीज करने का निर्णय लिया है.फ़िल्म के रिलीज होने के बाद परिवार के साथ नई पीढ़ी भी रोहित और जादू की दोस्ती के बारे में जानेगी.


हाईलाइट्स

  • साल 2003 में आयी राकेश रोशन की फ़िल्म कोई मिल गया 4 अगस्त को होगी दोबारा रिलीज़
  • 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 30 शहरो के पीवीआर सिनेमाघरो में रिलीज़ की जाएगी
  • एक बार फिर जादू और रोहित की दोस्ती को देखेंगे दर्शक ,नई पीढ़ी भी देखेगी जादू का जादू

To celebrate 20 years of Koi Mil Gaya : फ़िल्म निर्माता राकेश रोशन की साल 2003 में आई कोई मिल गया फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में शानदार प्रदर्शन किया था. इस फिल्म में दूसरी दुनिया से आए एक एलियन की दोस्ती की कहानी है. एक इंसान ने दूसरी दुनिया से आए एलियन से दोस्ती की और उसे पाने के लिए ना जाने कितने कष्ट उठाए.

इस फ़िल्म में इस एलियन को जादू नाम दिया गया.क्योंकि उसके पास सुपर नैचुरल शक्तियां थीं.पहले भी खास तौर से बच्चों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज दिखाई दिया था. जादू और रोहित की दोस्ती खूब पसंद की गई थी. एक बार फिर से दो दशक पूरा होने के बाद इस फिल्म को 4 अगस्त को देश के 30 शहरो के पीवीआर-आइनॉक्स में रिलीज किया जाएगा.जिसमें आने वाली पीढ़ी भी जादू के जादू को देखेगी.

साल 2003 की बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने वाली फिल्म एकबार फिर सिनेमाघरों में

जादू का नाम सुनते ही कोई मिल गया फ़िल्म की याद आ जाती है. साल 2003 की सुपर-डुपर हिट इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया था.निर्माता राकेश रोशन की इस फिल्म ने कई अवार्ड जीते थे. रितिक रोशन मुख्य भूमिका में थे उनके रोहित के कैरेक्टर को बहुत पसंद किया गया था.उन्होंने एक मानसिक कमजोर लड़के की भूमिका अदा कर जबरदस्त एक्टिंग की थी.यह मूवी खूबसूरत दोस्ती पर आधारित थी.दूसरी दुनिया से आए एक एलियन ने उसकी जिंदगी ही बदल दी. दरअसल कोई मिल गया फ़िल्म 20 वर्ष पूरी कर चुकी है.इव अवसर पर पीवीआर की टीम निर्माता राकेश रोशन के पास पहुंची थी.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

30 शहरो के पीवीआर में 4 अगस्त को दोबारा रिलीज होगी मूवी

पीवीआर टीम ने राकेश से कहा था कि हम इस फ़िल्म के 20 साल पूरे होने के अवसर पर फ़िल्म को दोबारा सिनेमाघरो में रिलीज़ कर सेलिब्रेट करना चाहते हैं. पीवीआर के इस कार्य से राकेश प्रभावित हुए और उन्होंने रिलीज़ करने का निर्णय लिया.फ़िल्म 4 अगस्त को 30 शहरो में पीवीआर-आइनॉक्स में रिलीज़ की जाएगी.राकेश रोशन का कहना है कि कोई मिल गया दोबारा रिलीज़ होने के बाद पारिवारिक सैर होगी,इस फ़िल्म को लेकर अब नई पीढ़ी भी जादू के जादू से परिचित होगी. 

रोहित और जादू की अटूट दोस्ती पर आधारित 

यह फ़िल्म रोहित और जादू की दोस्ती पर आधारित थी.रोहित की उम्र तो जरूर बड़ी थी लेकिन दिमाग बच्चों जैसा था.सेटेलाइट से एक स्पेसशिप नीचे धरती पर लैंड करता है.उसमें से दूसरी दुनिया से लोग उतरे जिनमें लौटते वक्त एक एलियन नीचे ही रह गया. रोहित और एलियन दोनों में दोस्ती हो गई फिर अन्य दोस्तो के साथ मिलकर इस एलियन का नाम जादू रखा गया.

जादू में थीं अद्भुत शक्तियां

जादू में अद्भुत शक्तियां थीं.इस फिल्म में स्टार कास्ट के रूप में रितिक रोशन ,प्रीति जिंटा और रेखा जिन्होंने रितिक की मां का रोल प्ले किया था.और फिल्म के निर्माता राकेश रोशन भी शुरुआत में दिखाई दिए थे. इस फ़िल्म ने कई अवार्ड जीते थे.उम्मीद है कि दो दशक बाद फिर से इस फ़िल्म को देखने के लिए लोग बच्चों को लेकर खुशी-खुशी सिनेमाघर जाएंगे.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us