Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मानवता शर्मसार हो गई है..गर्भवती हथिनी को खिलाया गया पटाखों से भरा अनानास..पानी में तड़प तड़प कर निकली जान..!

केरला।हथिनी की मौत।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

एक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है..हम सब सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या मानव इतना भी क्रूर हो सकता है..मामला एक हथिनी के मौत से जुड़ा है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:आज जानवर भी इंसानो से चीख चीख के यही पूछ रहे होंगे कि क्या वाकई इंसानो के अंदर इंसानियत बची है या वो नीलाम हो चुकी है!इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं कोई नई नहीं हैं।लेकिन जिस घटना का ज़िक्र आज हो रहा है उसने इंसानों के इंसान होने पर अब तक का सबसे बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है कि कोई भी इंसान क्या इतना भी क्रूर हो सकता है कि वह इतनी घटिया हरकत कर दे!

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में बुधवार को एक नए पाज़िटिव की पुष्टि.!

मामला केरल के मलप्पुरम जिले का है।यहाँ गर्भवती भूखी हथिनी भोजन की तलाश में जंगल के बाहर आ गई। वह गांव में भटक गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत की और उसे अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया। भूख से बेहाल हथिनी ने वह अनानास खा लिया और कुछ ही देर में उसके पेट के अंदर पटाखे फटने लगे।

पटाखों के फटने की वजह से मुंह भी बुरी तरह से जख्मी हो गया।जलन को शांत करने के लिए पास के ही एक तालाब में वह जा घुसी।सूंड को वह पानी के अंदर ही किये खड़ी रही।और वहीं खड़े खड़े ही उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े-UP:हमीरपुर में पानी की समस्या हुई विकराल..हो सकती है जल क्रांति..!

बताया जाता है कि रेस्कयू टीम ने बहुत प्रयास किया हथिनी को बाहर निकालने का लेक़िन मुंह जलने की वजह से वह बाहर ही नहीं निकली।

रेस्क्यू टीम का हिस्सा रहे वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर लिखा, 'उसने सभी पर भरोसा किया। जब वह अनानास खा गई और कुछ देर बाद उसके पेट में यह फट गया तो वह परेशान हो गई। हथिनी अपने लिए नहीं बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चे के लिए परेशान हुई होगी, जिसे वह अगले 18 से 20 महीने में जन्म देने वाली थी।'

अधिकारियों ने बताया कि पटाखे उसके मुंह में फट गए जिससे मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए। दर्द के कारण वह कुछ खा नहीं पा रही थी। उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी कुछ नहीं मिल पा रहा था। उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

03 Jun 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में शनिवार रात बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से टकराकर खंती में पलट गई. हादसे...
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में
UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक
आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us