Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Lucknow Bus Fire : कानपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में अचानक लगी आग खिड़की तोड़ भागे यात्री

Kanpur Lucknow Bus Fire

कानपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में अचानक आग लग गई, जिसके बाद बस में अफ़रा तफ़री मच गई, यात्री किसी तरह बस की खिड़की तोड़ नीचे उतरे. हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. Kanpur lucknow roadways bus fire news in Hindi

Kanpur Lucknow Bus Fire News : रविवार को कानपुर से लखनऊ जा रही कानपुर डिपो की रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई. बंथरा के पास बस में अचानक आग लग गई, बस के भीतर लपटें औऱ धुंआ देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में चालक ने बस रोकी, यात्री बस की खिड़कियों में लगे काँच को तोड़कर किसी तरह बाहर निकले. गनीमत रही की इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई. 

मौक़े पर पहुँचें अफ़सर..

आग लगने के बाद बस को बीच हाईवे में चालक ने रोक दिया, मौक़े पर पुलिस औऱ स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियों को तोड़ लोगों के बाहर निकलने में मदद की. सूचना पर कानपुर सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा भी मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

तेज़ गति से चल रही थी बस..

बस में बैठे एक यात्री ने मीडिया को बताया कि बस काफ़ी तेज़ गति से चल रही थी, आग पहले बस के अगले हिस्से में ही लगी थी, लेकिन ड्राइवर को पता नहीं चल पाया, यात्रियों ने धुंआ देख बस रूकवाई. बस के चालक के कहना है कि इंजन में अचानक आग लगी है. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

11 Dec 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. सरकार...
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Follow Us