Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Srilanka Wc 2023: मुम्बई में लंकादहन ! अमरोहा एक्सप्रेस की रफ़्तार के आगे लंकाईयों ने टेके घुटने, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी भारत

India Vs Srilanka Wc 2023: मुम्बई में लंकादहन ! अमरोहा एक्सप्रेस की रफ़्तार के आगे लंकाईयों ने टेके घुटने, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी भारत
मुम्बई में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

India Vs Srilanka Wc 2023: मुम्बई वानखेड़े में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले में एक बार फिर एशिया कप के फ़ाइनल की याद ताजा करते हुए श्रीलंका को अबकी बार 55 रन पर समेट दिया. इस बार मुकाबला वर्ल्ड कप का था. भारत ने पहले खेलते हुए गिल,कोहली और अय्यर की शानदार पारी की बदौलत 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जवाब में शमी,सिराज की कहर बरपाती गेंदों के आगे लँकाइयो ने घुटने टेक दिये.पूरी टीम महज 55 रन पर सिमट गई. भारत ने 302 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.


हाईलाइट्स

  • मुम्बई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से रौंदा
  • 302 रनों से जीता भारत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी
  • मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके, विराट, गिल और अय्यर की शानदार पारी

India crushes SriLanka badly in Mumbai : भारत का इस वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन रहा.लगातार 7वीं जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम ने घुटने टेक दिए. श्रीलंका की पूरी टीम ताश के पत्तो की तरह ढह गई. जानिए आज के इस मुकाबले में क्या-क्या हुआ.

भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा

वर्ल्ड कप 2023 में भारत एक अलग अंदाज में क्रिकेट खेल रहा है.हर कोई टीम इंडिया के इस प्रदर्शन का कायल हो गया है. इस वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 7 वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी. मुम्बई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों पर लंकाई घबराए नजर आए.शायद एशिया कप के फाइनल का दबाव भी कहीं न कहीं था. इसी तरह का हश्र एशिया कप के फाइनल में हुआ था.

कोहली-गिल और अय्यर की शानदार पारी, भारत ने बनाये 357 रन

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. उनके इस फैसले पर सभी ने हैरानी जताई. आज कप्तान रोहित शर्मा पहले ओवर की पहली बाल पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. फिर गिल और कोहली की 179 रन की बड़ी साझेदारी ने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया. दोनों ओर से ताबड़तोड़ प्रहार हुए, लंकाई गेंदबाजो की जमकर धुनाई की. गिल 92 रन बनाकर 8 रन से शतक से चूक गए. जबकि कोहली के पास सचिन के 49 शतक की बराबरी का बढ़िया मौका था, लेकिन वे भी 88 रन पर आउट हो गए. अब उन्हें इसके लिए फिर अगले मैच का इंतजार करना होगा.

क्रीज पर अय्यर और राहुल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. खास तौर पर अय्यर शुरुआत से आज आक्रामक मूड में दिखाई दिए. राहुल आज 21, सूर्य 11 रन पर आउट हो गए. अय्यर ने 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.जडेजा ने 35 रन बनाए.भारत ने इस तरह 50 ओवर खेलते हुए 8 विकेट पर 357 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए.

श्रीलंका 55 रन पर सिमटी, शमी ने झटके 5 विकेट

जवाब में श्रीलंका की टीम का हश्र ऐसा होगा जिसकी कल्पना नहीं कि जा सकती. भारतीय तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों ने लँकाइयो का काम तमाम कर दिया.खास तौर पर शमी और सिराज ने श्रीलंका की कमर ही तोड़ कर रख दी. श्रीलंका के 29 रन पर ही 8 विकेट गिर गए. कुछ देर बाद पूरी टीम 55 रन पर सिमट गई. भारत ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया. भारत की ओर से शमी 5, सिराज ने 3 ,बुमराह-जडेजा ने 1-1 विकेट लिया. शमी को प्लेयर आफ द मैच दिया गया.

कप्तान रोहित शर्मा बोले

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि हम आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुके हैं. जब हमने चेन्नई में शुरुआत की तो टीम ने अच्छा प्रयास शुरू किया. इसका श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है. आगे हमारा लक्ष्य पहले क्वालिफाई करना और फिर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचना है. श्रेयस एक अच्छे बल्लेबाज है उन्हें जिस चीज़ के लिए जाना जाता है उन्होंने ठीक वैसा किया. 

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us