Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Bangladesh Asia Cup 2023: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने 6 रन से हराया भारत को, गिल की शतकीय पारी नहीं दिला सकी टीम को जीत

India Vs Bangladesh Asia Cup 2023: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने 6 रन से हराया भारत को, गिल की शतकीय पारी नहीं दिला सकी टीम को जीत
बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराया, फोटो साभार सोशल मीडिया

कोलंबो में हुए सुपर 4 मुकाबले के अंतिम मैच में बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया. गिल की शतकीय पारी भी भारत को जीत न दिला सकी. हालांकि भारत पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है. इस हार से उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा उधर बांग्लादेश जीत के साथ घर वापसी करेगा.


हाईलाइट्स

  • बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 6 रन से हराया
  • भारत पहले ही बना चुका है जगह फाइनल में,आज के मैच में कई खिलाड़ियों को दिया गया था रेस्ट
  • शुभमन गिल की शतकीय पारी नहीं दिला सकी जीत

Bangladesh defeated India : भारत एशिया कप के फ़ाइनल में पहले ही जगह बना चुका है. आज बांग्लादेश से जो मैच हुआ वह मात्र औपचारिकता पूरी करने का था. हालांकि बांग्लादेश ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर मैच जीतकर शानदार तरह से टूर्नामेंट से विदाई ली. मैच में टीम इंडिया ने कुछ प्रयोग भी किये, जो कहीं न कही सफल साबित नहीं हुए, चलिये आज के इस मैच में क्या-क्या हुआ आपको बताते हैं.

बांग्लादेश की भारत पर शानदार जीत

एशिया कप में भारत आज अपना सुपर 4 का अंतिम मैच बांग्लादेश से खेलने उतरा. इस मैच में कुछ खिलाड़ियों को टीम इंडिया ने रेस्ट दिया था. जहां रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से पराजित कर दिया. आज फिर कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता लेकिन इस बार उन्होंने चेस करना ठीक समझा. भारत ने इस मैच में विराट, पण्डया, बुमराह ,सिराज और कुलदीप को आराम दिया था. दरअसल भारत पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है, इसलिए इस मैच में इन खिलाड़ियों को रेस्ट देना उचित समझा. जबकि टीम में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दूल ठाकुर को लिया गया.

बांगलादेश ने भारत को दिया था 266 का लक्ष्य

बांग्लादेश की शुरुआत ठीक नहीं रही. तंजीद हसन और लिटन दास सस्ते में पवेलियन लौट गए. एक समय बंगलादेश 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन था. तब सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने पारी को संभाला शाकिब ने शानदार 80 रन की पारी खेली. उनका साथ तौहीद ने निभाया जिन्होंने 54 रन बनाए. बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 265 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही कप्तान रोहित पहले ही ओवर में बिना खाता खोले चलते बने.

शुभमन गिल की पारी गयी बेकार

डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सके 5 रन बनाकर आउट हो गए. केएल राहुल 19 ,सूर्य 26 रन बनाकर आउट हुए, एक एंड से शुभमन ने चारों ओर शाट लगाए और उन्होंने शानदार शतक जड़कर भारत को जीत के करीब पहुंचाया. गिल 121 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने मैच में रोमांच बढ़ाया लेकिन वह भी 42 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके आउट होते ही पूरी टीम 259 रन पर ऑल आउट हो गयी. इस तरह से बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया. फाइनल मुकाबला 17 सितम्बर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. 

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us