Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

भारत में बड़ा विमान हादसा..अब तक 18 लोगों के मौत की पुष्टि..!

भारत में बड़ा विमान हादसा..अब तक 18 लोगों के मौत की पुष्टि..!
केरल विमान हादसा।

शुक्रवार रात दुबई से यात्रियों को लेकर भारत लौटा एक विमान हादसे का शिकार हो गया..विमान में कुल 190 लोग सवार थे..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:शुक्रवार की रात भारत में एक बड़ा विमान हादसा हो गया।यह हादसा केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर उस वक्त हुआ जब विमान रनवे पर लैंड कर रहा था।

ये भी पढ़ें-सुशांत राजपूत केस:रिया चक्रवर्ती से आठ घण्टे तक चली पूछताछ..!

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बयान के मुताबिक़ ये हादसा शाम सात बजकर 41 मिनट पर हुआ।विमान लैंड करते समय रनवे से आगे निकल गया।लेकिन विमान में आग नहीं लगी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।करीब 160 यात्री घायल हैं जिनमे से 25 से 30 लोग बेहद गंभीर स्थित हैं।सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-बीएड प्रवेश परीक्षा:यूपी में कोरोना संकट के बीच 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा.!

बताया जा रहा है विमान में सवार ज़्यादातर यात्री ऐसे थे जिनके वीज़ा की समय सीमा समाप्त हो गई थी और नौकरी चली गई थी। कुछ यात्री ऐसे भी थे जो छुट्टियों के लिए दुबई गए थे लेकिन कोविड की महामारी के कारण वहीं फंस गए थे।वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से यात्रियों को लेकर वापस लौटा था।

ये भी पढ़ें-UP B.Ed.प्रवेश परीक्षा:फर्रुखाबाद में सरकारी अमला तैयारियों में जुटा..डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश..!

पीएम मोदी ने इस हादसे में दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि-'कोझीकोड में हुए विमान हादसे से दुखी हूँ।मेरी संवेदनाएँ उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है।जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों।केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से इस संबंध में बात की। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर तरह की संभव मदद दे रहे हैं।'

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us