Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ind Vs SA Test Match:मोहम्मद शमी ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट बन गया ये ऐतिहासिक रिकार्ड

Ind Vs SA Test Match:मोहम्मद शमी ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट बन गया ये ऐतिहासिक रिकार्ड
Ind Vs SA Test Match:मोहम्मद शमी ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में अपने दो सौ विकेट पूरे किए. Mohmmad shami Test Cricket Record Ind Vs SA first test match

Mohammad Shami 200 Wicket Test Cricket:भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन शमी ने यह रिकॉर्ड बनाया.इस पारी में शमी ने पाँच विकेट लिए.

शमी ने यह कारनामा मात्र 55 मैचों में किया है.वह 200 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज़ भारतीय तेज गेंदबाज बन गए.उनसे आगे अब सिर्फ कपिल देव और जवागल श्रीनाथ ही हैं.कपिल देव ने 50 और जवागल श्रीनाथ ने 54 मैचों में इसे हासिल किया था. Mohmmad Shami Test Cricket Record

शमी 200 टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज हैं.उनसे पहले कपिल देव (434), जहीर खान (311), इशांत शर्मा (311), जवागल श्रीनाथ (236) ने ही यह उपलब्धि हासिल की है. Ind Vs SA Cricket Score

भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 327 रन बनाए थे.केएल राहुल ने इस पारी में शानदार शतक जड़ा था.उन्होंने 123 रनों की शानदार पारी खेली थी.

इसके बाद खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में मात्र में 197 रन ही बना सकी. भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. लेकिन भारत की भी दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए.तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन है.शार्दूल ठाकुर और केएल राहुल मैदान पर हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us