Gujrat Bus Car Accident : चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक कार से हुई टक्कर 9 की मौत 30 घायल
On
Gujrat Bus Car Accident Latest News गुजरात के नवसारी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.लग्जरी बस औऱ फार्च्यूनर कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं बस सवार 30 लोग घायल हो गए हैं.
Gujrat Bus Car Accident : गुजरात के नवसारी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बस औऱ कार की टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि क़रीब 30 लोग घायल हैं.घायलों में 17 की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को चलती बस में अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही फार्च्यूनर कार से जा टकराई.हालांकि बस ड्राइवर की जान बच गई है, उसका इलाज़ अस्पताल में जारी है.
जानकारी के मुताबिक लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड़ जा रही थी. बताया जाता है कि बस नेशनल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसवां गांव के समीप ही पहुंची थी कि सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए और बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

Tags:
Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
