Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gufi Paintal Shakuni Mama: चौसर के खेल से महाभारत कराने वाले 'शकुनि मामा' का निधन जानिए सरबजीत से कैसे बने गूफी पेंटल

महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल का निधन : फोटो गूगल

Gufi Paintal Passes Away: महाभारत सीरियल से मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल उर्फ सरबजीत का 78 वर्ष की आयु में सोमवार को मुंबई में निधन हो गया. शकुनि मामा का उनका किरदार आज भी लोगों के जहन में है. उनके निधन से पूरे सिने जगत में शोक की लहर है.

हाईलाइट्स

  • सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर गूफी पेंटल का दिल का दौरा पड़ने से निधन
  • बीआर चोपड़ा की महाभारत में बने थे शकुनि मामा जिसने चौसर के खेल से रची थी महाभारत
  • गूफी पेंटल उर्फ सरबजीत पटेल के निधन से सिने जगत में शोक की लहर

Gufi Paintal Shakuni Mama Passes Away: भारत में नब्बे के दशक में सड़कों को सूनी कर देने वाले बीआर चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक महाभारत के बड़े अभिनेता गूफी पेंटल जिन्हें लोग 'शकुनि मामा' के नाम से जानते थे उनका सोमवार को मुंबई में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि काफी दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. दिग्गज अभिनेता गूफी पेंटल (Gufi Paintal) के निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे ओशिवरा श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

कौन हैं गूफी पेंटल जिसने शकुनि के अभिनय से धमाल मचा दिया था (Gufi Paintal Biography In Hindi)

गूफी पेंटल उर्फ सरबजीत पटेल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था. उनका निक नेम गूफी था वो मूलरूप से लाहौर पाकिस्तान के रहने वाले थे. उनके पिता दिल्ली में आकर बस गए थे. पिता गुरुचरण पटेल एक कैमरा मैन थे जिनका दिल्ली में ही एक स्टूडियो था. उनका एक भाई भी था जिसका नाम कंवरजीत पटेल था.

बचपन से ही गूफी का झुकाव अभिनय करने में था वो और उनका भाई छोटे मोटे अभिनय किया करते थे लेकिन उनके पिता चाहते थे कि गूफी एक इंजीनियर बने इसलिए उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक किया और जमशेदपुर में टाटा इंजिरियरिंग एंड लोकोमोटिव फर्म में काम किया. इधर उनके भाई कंवरजीत तत्कालीन बम्बई में सिनेमा जगत में काम करने लगे थे.

जानकारी के मुताबिक गूफी का स्थानांतरण मुंबई में हो गया था. पहले से सिने जगत में रुचि रखने वाले गूफी ने अपने भाई की मदद से मनोरंजन जगत में सहायक निर्देशन के रूप में कदम रखा. धीरे-धीरे उन्होंने धारावाहिक और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. 1978 में उन्होंने पहली फिल्म 'दिल्लगी' में गणेश की भूमिका निभाई थी. लेकिन बीआर चोपड़ा से जुड़ने के बाद उन्होंने जब महाभारत में शकुनि का किरदार निभाया तो वो काफी मशहूर हो गए. गूफी की शादी भी हुई और उनकी पत्नी का नाम रेखा और बेटे का नाम हैरी पेंटल है. लेकिन 1993 में हार्ड अटैक की वजह से उनकी पत्नी का निधन हो गया.

गूफी पेंटल ने कई फिल्मों और धारावाहिक में किया काम (Gufi Paintal Biography In Hindi)

वैसे तो दिल्लगी (1978) से उनकी फिल्मी शुरुवात मानी जाती है लेकिन कुछ जगह रफ्फू चक्कर (1975) फिल्म से भी उनके अभिनय की शुरुवात की बात कही जाती है. उन्होंने देस परदेस (1978) दावा (1997) सम्राट एंड कंपनी (2014) मैदान ए जंग , द रिवेंज: गीता मेरा नाम के साथ सुहाग (1994) में अक्षय कुमार के साथ काम किया. इसके साथ ही भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं ,कर्मफल दाता शनि और कर्ण संगिनी जैसे धारावाहिक में काम किया लेकिन बीआर चोपड़ा की महाभारत में शकुनि मामा के रोल से ही वो मशहूर हुए कहा जाता है कि 90 के दशक में महाभारत और रामानंद की रामायण से की वजह से भारत की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था.

05 Jun 2023 By Vishwa Deepak Awasthi

Related Posts

Latest News

Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
लखनऊ की प्रतिभा जोशी ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं...
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us