Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Fraud Company: फतेहपुर का महाठग पुलिस के हत्थे चढ़ा रक़म दोगुना करने का झांसा दे करोड़ों हड़पे

पुलिस हिरासत में आरोपी श्रवण कुमार सिंह

फतेहपुर पुलिस ने ज़िले के एक महाठग को गिरफ्तार किया है.चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के करोड़ो चपत कर के बैठा ये 'कलंदर' अब जेल की हवा खाएगा. ( Fatehpur Fraud Chitfund company MD arrested )

Fatehpur News: फतेहपुर में चिटफंड कम्पनियों का मकड़जाल बुरी तरफ़ फैल चुका है.सालों से यहाँ ठगी का धंधा फल फूल रहा है.औऱ भोले भाले लोग कम समय में अमीर बन जाने की चाहत में अपनी मेहतन की कमाई इन ठगों को सौंप रहे हैं. ऐसे ही एक महाठग को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसके ऊपर करोड़ो रुपयों के हड़पने का आरोप है.

जानकारी के अनुसार शहर के आबूनगर इलाक़े में डाकबंगले के समीप शिवकमल इंडिया म्यूचुअल बेनिफिट लि. कंपनी का ऑफ़िस बना हुआ है.इसका संचालक श्रवण कुमार सिंह एजेंटों के जरिये तमाम निवेशकों को पांच वर्ष में रकम दुगना करने का झांसा देकर पांच करोड़ रुपये से अधिक हड़प चुका है. पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कम्पनी के संचालक श्रवण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

कम्पनी में रूपये जमा करने वाले पीड़ितों ने कोतवाली में संचालक के विरुद्ध तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से अपराधी किस्म का है, उसके ऊपर हत्या, धोखाधड़ी समेत पांच गम्भीर मुकदमे सदर कोतवाली, बिंदकी कोतवाली, बकेवर में दर्ज हैं.

कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर 50 से अधिक निवेशकों के क़रीब 5 करोड़ से ज़्यादारूपये हड़पने का आरोप है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

30 Aug 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी
कानपुर में रेलवे ब्रिज मरम्मत के चलते 13 मई तक लखनऊ-कानपुर रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित रहेगी. 16 ट्रेनें लखनऊ...
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 01 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके नक्षत्र, जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी
Fatehpur News: विदाई में भी शिक्षा की महक ! फतेहपुर में गुरु जय प्रकाश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल
Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम

Follow Us