Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Delhi Crime : फ्लाईओवर के पास दो पॉलीथीनों में कई टुकड़ों में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

Delhi Crime : फ्लाईओवर के पास दो पॉलीथीनों में कई टुकड़ों में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव
दिल्ली में फ्लाइओवर के पास कई टुकड़ो में मिला युवती का शव

Geeta Colony Murder : दिल्ली में एक फ्लाईओवर के पास युवती का कई टुकड़ो में क्षतविक्षत शव मिलने से हड़कम्प मच गया.राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ो को समेटकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू की.


हाईलाइट्स

  • दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की तरह एक युवती का कई टुकड़ो में मिला शव
  • एक पालीथिन में कटा था सर, एक मे अन्य अंग, इलाके में दहशत का माहौल
  • दिल्ली पुलिस जुटी जांच में, युवती की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Geeta Colony Murder Body Found In Peices : श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही कुछ ऐसी ही वारदात दिल्ली में सामने आई है.गीतानगर फ्लाईओवर के नीचे दो पालिथिनों में मानव अंग बरामद हुए हैं. जाहिर है कि किसी दरिंदे ने इतनी बेरहमी से मर्डर करते हुए शव के टुकड़े कर यहां फेंका है. ऐसी घटना को देख कर श्रद्धा हत्याकांड की याद ताजा हो गई.

कुछ इसी तरह से आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर शरीर के टुकड़े अलग अलग कर महरौली व अन्य जगहों पर फेंके थे. अब एक बार फिर कुछ इसी तरह की घटना से दिल्ली दहल उठा.आखिर यह लड़की कौन थी, जिसकी नृशंस हत्या कर शव को टुकड़ों में फ्लाईओवर के पास फेंक दिया गया.फिलहाल पुलिस इस मामले में सीसीटीवी खंगालने व युवती की शिनाख्त में जुटी है.

श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही दिल्ली में युवती का कई टुकड़ो में मिला शव

श्रद्धा हत्याकाण्ड ने देश को हिला कर रख दिया था.करीब 6 महीने बाद इस मर्डर का खुलासा हुआ था.पिता की तहरीर पर जब गुमशुदगी दर्ज कराई गई.तब आफताब की करतूत का पता लगा कि उसने श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर कई दिन तक शव छिपाए रखा और फिर उसके टुकड़े कर दिल्ली के कई जगहों पर फेंका था.जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.कुछ इसी तरह एक युवती के कटे हुए मानव अंग एक फ्लाईओवर के पास बुधवार को पुलिस ने बरामद किये हैं. जिसकी जांच की जा रही है.

अलग-अलग बिखरे थे युवती के शरीर के टुकड़े

दिल्ली के गीतानगर इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर फ्लाईओवर के पास पड़ी. पास जाकर देखा तो दंग रह गए.वहां दो बड़ी पालीथिनों में कटे हुए मानव अंग मौजूद थे. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मानव अंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तथ्य जुटाते हुए दोनों पालिथिनो को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जॉइंट सीपी ने ये बताया

जॉइंट सीपी ने बताया कि मानव अंग मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. एक पालीथिन में कटा हुआ सर और दूसरे में अन्य मानव अंग मिले हैं. अंगों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा कि यह मानव अंग युवती के हैं.हालांकि अबतक युवती की शिनाख्त नही हो सकी है. पता लगाया जा रहा है. आसपास सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं,इलाकाई लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जांच जारी है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us