Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Yogi Cabinet News: योगी मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द इनका मंत्री बनना तय!

CM Yogi Cabinet News: योगी मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द इनका मंत्री बनना तय!
Cm yogi :फ़ाइल फ़ोटो

विधानसभा चुनावों से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार होगा, इसके लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ़ से हरी झंडी मिल गई है. Yogi cabinet expansion latest news in hindi

Yogi Cabinet News: सीएम योगी का मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द होगा।इसके लिए सीएम योगी को केंद्रीय नेतृत्व की तरफ़ से हरी झंडी मिल गई है। इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह औऱ संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बीते दिनों दिल्ली पहुँच केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की है।Cm Yogi Mantrimandal vistar

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं। यानी मंत्रियों की संख्या कुल 54 है।नियमों के मुताबिक, अभी 6 मंत्री पद खाली हैं।माना जा रहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।इस मंत्रीमंडल विस्तार में ख़ासकर ब्राह्रण औऱ पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश की जाएगी।

इनका मंत्री बनना तय..

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जतिन प्रसाद का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। जतिन ब्राह्मण वर्ग से आते हैं औऱ उनको मंत्रिमंडल में जगह देकर बीजेपी चुनाव से पहले ब्राह्मणों की नाराज़गी दूर करने का प्रयास करेगी। इसके अलावा निषाद पार्टी के संस्थापक औऱ अध्यक्ष संजय निषाद को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि संजय अपने सांसद बेटे प्रवीण निषाद को मोदी मंत्रिमंडल में भी शामिल कराना चाहते थे लेकिन वहां बात नहीं बन सकी जिसके बाद संजय निषाद बीजेपी से अंदरखाने नाराज भी चल रहें हैं ऐसे में योगी मंत्रिमंडल में संजय को जगह देकर बीजेपी उनकी नाराज़गी दूर करने की कोशिश करेगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us