Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Surekha Sikri Death: बालिका वधू की दादी सा सुरेखा सीकरी का निधन

Surekha Sikri Death: बालिका वधू की दादी सा सुरेखा सीकरी का निधन
Surekha sikri फ़ाइल फ़ोटो

ऐक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरुस्कार मिल चुका था. Surekha Sikari Death News

Surekha Sikri Passes Away News In Hindi: एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में शुक्रवार भोर पहर हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुरेखा कई फ़ेमस टीवी धारावाहिक औऱ फिल्मों में काम कर चुकीं थीं। उनको तीन बार राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। Surekha Sikri Death News

सुरेखा सीकरी को घर घर पहचान प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक बालिका वधू से मिली थी। उन्होंने इसमें दादी सा का किरदार निभाया था।

सुरेखा सीकरी करियर की बात करें तो उन्होंने थियेटर, फिल्मों और टीवी में काफी काम किया था।साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से सुरेखा ने एक्टिंग डेब्यू किया था. सुरेखा को तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।उन्हें ये सम्मान फिल्म तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए मिला था. नेशनल अवॉर्ड के अलावा सुरेखा ने 1 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 1 स्क्रीन अवॉर्ड और 6 इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स जीते थे।

सुरेखा ने हिंदी के अलावा मलायलम फिल्मों में भी काम किया था।सुरेखा के पॉपुलर शोज में परदेश में है मेरा दिल, महाकुंभ: एक रहस्य, एक कहानी, सात फेरे: सलोनी का सफर, केसर, बनेगी अपनी बात, कभी कभी, जस्ट मोहब्बत शामिल हैं। सुरेखा सरफरोश, नसीम, नजर, सरदारी बेगम, दिल्लगी, जुबैदा, रेनकोट, शीर कोरमा, घोस्ट स्टोरीज, देव डी जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us