Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bihar Momos Challenge Death : सावधान ! ज्यादा मोमोज़ खाने से जा सकती है जान,बिहार में इस युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा

Bihar Momos Challenge Death : सावधान ! ज्यादा मोमोज़ खाने से जा सकती है जान,बिहार में इस युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा
बिहार में शर्त में ज्यादा खा गया युवक मोमोज़ हुई मौत, फाइल फोटो, सोशल मीडिया

बिहार में बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक नौजवान युवक को शर्त लगाना भारी पड़ गया.दरअसल यह शर्त ज्यादा मोमोज़ खाने को लेकर लगाई गई थी.बताया जा रहा है अधिक मोमोज़ खाने की वजह से युवक की मौत हो गई. मोमोज़ खाने से हुई युवक की मौत इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है.पुलिस जांच में जुटी हुई है.


हाईलाइट्स

  • बिहार में युवक को दोस्तो से शर्त लगाना पड़ा भारी, ज्यादा मोमोज़ खाने की लगाई थी शर्त,हुई मौत
  • बिहार के गोपालगंज क्षेत्र का मामला, अधिक मोमोज़ बनी मौत का कारण
  • परिजन लगा रहे हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

the bet to eat more momos : कभी-कभी आवेश में आकर किसी भी चुनौती को स्वीकार करना किसी खतरे से कम नहीं होता है. स्वाद को स्वाद तक इंसान समझे,वहां तक तो ठीक है. यदि ये स्वाद ओवरलोड हो जाए तो फिर तो बिस्तर पकड़ना पड़ जाएगा. स्वाद के चक्कर मे ऐसी हार-जीत की शर्त लगाकर जान चली जाए ऐसी शर्त का क्या मतलब.अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वजह क्या है.आखिर इस हार-जीत की शर्त में क्या हुआ सुन कर आपका माथा चकरा जाएगा.

ज्यादा मोमोज़ खाने के बाद बिगड़ी तबियत

बिहार के थावे थाना क्षेत्र के गोपालगंज इलाके में हुई इस सनसनीखेज घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक युवक को ज्यादा मोमोज़ खाने की शर्त महंगी पड़ गयी. नतीजा उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. हालांकि कोई भी चीज़ की अति हो जाये तो वह नुकसान ही पहुंचाती है.

दोस्तों से लगाई ज्यादा मोमोज़ खाने की शर्त

दरअसल बिहार गोपालगंज का रहने वाला 25 वर्षीय विपिन कुमार मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है. बताया जा रहा है उसके अपने दोस्तों से ज्यादा मोमोज खाने की शर्त लगी थी. फिर क्या था विपिन ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया और वह लगभग 100 से ज्यादा मोमोज खा गया. हालांकि उस दरमियां उसे कुछ नहीं हुआ, लेकिन जब अपनी शॉप पर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में मौजूद दुकानदारों व लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप जांच में जुटी पुलिस

ज्यादा मोमोज खाने से मौत की घटना सुन हर कोई हैरान है.युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. उधर थावे पुलिस ने बताया कि अब तक सामने यह आया है, कि हार जीत को लेकर शर्त लगाई गई थी. जिसमें युवक ने ज्यादा मोमोज खा लिए और उसकी हालत बिगड़ गई .अस्पताल में उसकी मौत हो गई. लेकिन परिजनों के आरोप को भी झूठलाया नहीं जा सकता .अन्य पहलुओं पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा.मृतक के दोस्तो से पूछताछ की जाएगी.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us