Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ram Dev Controversy: बाबा रामदेव को हाईकोर्ट का नोटिस डॉक्टरों को मिली फटकार

Ram Dev Controversy:  बाबा रामदेव को हाईकोर्ट का नोटिस डॉक्टरों को मिली फटकार
Baba Ramdev Controversy

बाबा रामदेव विवाद औऱ एलोपैथ के डॉक्टरों के बीच चल रहे विवाद में डॉक्टरों की तरफ़ से दिल्ली हाईकोर्ट में दायर मामले में बाबा रामदेव को नोटिस जारी किया गया है। Baba Ramdev issued notice delhi high court

Ram Dev Controversy: दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को नोटिस भेजा है।यह नोटिस दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (DMA) द्वारा  दायर की गई याचिका में भेजी गई है। डीएमए ने याचिका में बाबा रामदेव के खिलाफ केस दायर कर उन्हें कोरोनिल टैबलेट को लेकर झूठे दावे और गलत बयानबाजी करने से रोकने की अपील की है।साथ ही एलोपैथिक डॉक्टरों के विरुद्ध की जा रही ग़लत बयानबाजी के सम्बंध में दायर की गई थी।

डॉक्टरों को मिली फटकार..

याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन से कहा, 'आप लोगों को कोर्ट का समय बर्बाद करने के बजाय महामारी का इलाज खोजने में समय लगाना चाहिए।' इस पर DMA ने कोर्ट से कहा कि बाबा रामदेव अपनी दवा को कोविड-19 के इलाज के तौर पर दावा कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि आपने खुद कहा है कि दावा झूठा है और अगर मान लें कि यह झूठा है तो इसपर संज्ञान मिनिस्ट्री ऑफ आयुष को लेना है।आप इससे कैसे प्रभावित हो रहे हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि कोर्ट नहीं बोल सकता कि कोरोनिल कोरोना का इलाज है या नहीं, क्योंकि मेडिकल एक्सपर्ट ही इसका पता लगा सकते हैं।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

कोर्ट ने कहा कि यदि नियम का उल्लंघन हुआ है तो यह मंत्रालय को तय करना है कि क्या गलत है।आप क्यों मशाल उठाकर आगे चल रहे हैं।कोर्ट ने DMA से कहा कि आप वीडियो को अदालत में पेश कर नहीं सकते हैं।अगर वे यूट्यूब से हटा दिए गए हैं, तो वे बेकार हैं।आपको मूल दस्तावेज फाइल करने की जरूरत है।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us