Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Army Bus Accident: सेना के 26 जवानों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी 7 की मौत

Army Bus Accident: सेना के 26 जवानों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी 7 की मौत
श्योक नदी में गिरी बस

लद्दाख़ में भारतीय सेना के 26 जवानों को लेकर जा रही एक बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई.बस 60 फ़ीट नीचे श्योक नदी में जा गिरी, अब तक सात जवानों के मौत की पुष्टि हो गई है. Army Bus Accident News Laddakh

Army Bus Accident News:शुक्रवार को भारतीय सेना की एक बस हादसे का शिकार हो गई. बस में 26 जवान सवार थे. हादसा लद्दाख़ के तुतर्क सेक्टर के श्योक नदी में बस गिरने से हुआ है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से लेह जिले के हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी. हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ था.थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ है. यहां सेना की बस अनियंत्रित होकर श्योक नदी में जा गिरी.घायल 26 जवानों को वहां से निकालकर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों की वजह से 7 सैनिकों की मौत हो गई.

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. पीएम ने ट्विटर पर लिखा, लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने सेना के कई वीर जवानों को खो दिया. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं.इस हादसे से प्रभावित जवानों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us