Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aligarh Double Murder:अलीगढ़ में दो पक्षों के विवाद में जबरदस्त फायरिंग बाप बेटी की मौत कई घायल

Aligarh Double Murder

यूपी के अलीगढ़ में रविवार सुबह दो पक्षों के आपसी विवाद में जबरदस्त फायरिंग हो गई जिसमें एक पक्ष के बाप बेटी समेत कई लोग घायल हो गए हैं. घटना से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है. Aligarh Firing Double Murder News

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में शांति व्यवस्था चरमरा गई है. दो पक्षों के बीच हो विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी जिसके चलते गोली लगने से पिता पुत्री की मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार लोधा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में रविवार सुबह दो पक्षों में जबरदस्त विवाद हो गया. इसी विवाद के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके चलते गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं. मृतक पिता औऱ पुत्री हैं. Aligarh Firing News

अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के मध्य पहले से विवाद था जो कि आपस में पारिवारिक लोग भी हैं.घटना की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.मौके पर पिकेट लगा दी गई है वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की गई है. मौके पर पूर्ण शान्ति है. Aligarh Double Murder News

बताया जा रहा है कि गांव मूसेपुर निवासी भूरी सिंह के बेटे टिंकू के कपड़े के शोरूम में एक दिन पहले शनिवार को करीब पांच लाख की चोरी का मामला सामने आया था. इसमें गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. वहीं, कुछ लोगों को पुलिस ने शनिवार की शाम को हिरासत में लिया था और फिर बाद में छोड़ दिया.

पीड़ित पक्ष की अंजू ने बताया कि पड़ोस के देवेंद्र, राजू, ललित, लल्लू, जीतू ने हमला बोल दिया. लाठी डंडों से चढ़ाई करते हुए पथराव किया और अवैध असलहों से घर पर फायरिंग की गई. जिसमें 62 वर्षीय पिता भूरी सिंह और उनकी 32 वर्षीय बेटी राधा की मौत हो गई. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए है.

10 Jul 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने थरियांव ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई...
Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

Follow Us