Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bahraich News : यूपी में बारावफात जुलूस के दौरान हादसा, बिजली के तार से टकराया पाइप, पांच की दर्दनाक मौत तीन झुलसे

बारावफात जुलूस के दौरान हादसा

रविवार को मुस्लिम बारावफात ( मिलाद-उन-नबी ) का पर्व मना रहे हैं, इस दौरान यूपी के बहराइच ( Bahraich Baravafat Haadsa ) में जूलूस निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई औऱ तीन लोग घायल हैं.

Bahraich Milad Un Nabi Accident : यूपी के बहराइच में मिलाद-उन-नबी बारावफात के जुलूस के दौरान के एक बड़ा हादसा हो गया. जुलूस में शामिल एक ठेले के ऊपर झंडों से सजा लोहे का पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइट से छू गया. जिसके चलते जुलूस में शामिल कई लोग चपेट में आ गए. पांच की मौक़े पर ही मौत हो गई औऱ तीन लोग झुलस गए हैं. 

घटना पर बहराइच पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, “थाना नानपारा क्षेत्र अंतर्गत बारावफात जुलूस समाप्त होने के उपरांत ठेले पर लगे झंडे के पाइप से दुर्घटनावश ऊपर गुजर रहे हाइवोल्टेज लाइन से छू जाने के कारण 05 लोगों की मौके मृत्यु हो गई है उच्च अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.”

बताया जा रहा है कि रविवार तड़के लगभग चार बजे जब ग्राम भग्गड़वा और चौरी कुटिया का बारावफात का जुलूस मासूपुर के पूर्व प्रधान जाहिर के दरवाजे से निकल रहा था. उसी दौरान अलम का पाइप बिजली के लटक रहे तार से जा टकराता है.

इससे वहां मौजूद सभी लोग करंट की चपेट में आ जाते हैं.इन घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गवाई है उनमें 24 वर्षीय अशरफ अली, 8 वर्षीय अश्फाक खां, 18 वर्षीय इलियास व सुफियान 14 वर्ष निवासी भग्गड़वा मासुपुर व चौरी कोटिया निवासी 11 वर्षीय शफीक शामिल हैं.इसके अलावा तीन लोगों के झुलसने की भी खबर है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

09 Oct 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
आज 19 अगस्त 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है. सावन में भगवान शिव की...
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Follow Us