Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mp Harda Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में ज़ोरदार धमाके से लगी भीषण आग से थर्रा उठा हरदा ! आधा दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर, कई घायल

Mp Harda Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में ज़ोरदार धमाके से लगी भीषण आग से थर्रा उठा हरदा ! आधा दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर, कई घायल
हरदा पटाखा फैक्ट्री में आग, Image Credit Original Source

हरदा हादसा

मध्यप्रदेश के हरदा (Harda) में एक पटाखा फैक्ट्री (Cracker Factory) में आग लगने से हड़कम्प मच गया. यही नहीं आग लगते ही पटाखों की आवाज की गूंज से आसपास के लोग घरों से इधर-उधर भागते नजर आए, आग इतनी विकराल थी कि कई घरों को चपेट में ले लिया. फैक्ट्री में कई लोगों के झुलसने की खबर है. वहीं आधा दर्जन लोगों की मौत की भी सूचना मिल रही है. मौके पर एसडीआरएफ व कई जिलों का दमकल पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहा है. सीएम मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाकर तत्काल उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं.

हरदा स्थित पटाखा फेक्ट्री में भीषण आग

मध्य प्रदेश के हरदा (Harda) जिले के मगरधा रोड पर उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते कुछ मिनटों में फैक्ट्री आग के गुबार में तब्दील हो गई. आसमान व पूरे क्षेत्र में काला-काला धुआं दिखाई दे रहा था. तस्वीरें काफी भयावह हैं, वहीं आसपास घरों में मौजूद लोग धमाकों की आवाज सुनकर इधर-उधर भागते नजर आए. इलाकाई लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस व दमकल को दी गयी. आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि कोई पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था.

आधा दर्जन की मौत की खबर, भारी संख्या में लोग घायल

बताया जा रहा है कि उस फैक्ट्री के अंदर भारी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे और उसके आसपास ही करीब 30 से 40 मकान भी बने हुए हैं. आनन फानन में जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया इसके साथ ही दमकल की गाड़ियों की संख्या को और बढ़ाया और रेस्क्यू करना शुरू किया. माना जा रहा है कि इस दर्दनाक और भीषण हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है तो वहीं कई लोगों के घायल भी है.

harda_cracker_factory_blast_injured_peoples
हरदा ब्लास्ट में घायल, Image Credit Original Source
सीएम ने घटना की ली जानकारी दिए व्यवस्था के निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले को लेकर आपात बैठक बुलाई है जिस पर उन्होंने मंत्री उदय प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों को निगरानी रखने के निर्देश दिया. साथ ही कई जिलों के अस्पतालों में बर्निंग यूनिट को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. पटाखे के तेज धमाकों से यह क्षेत्र थर्रा उठा. उसे साफ अंदाजा लगाया था कि उसे फैक्ट्री में कितना बारूद रहा होगा फिलहाल अभी एसडीआरएफ टीम लगातार रेस्क्यू करने में जुटी हुई है यह भी बताया जा रहा है की फैक्ट्री के आसपास कई घरों को खाली कर दिया गया है तो वहीं कुछ घरों में नुकसान भी हुआ है.

इस मामले में हरदा के एसपी संजीव कंचन ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है मौके पर आसपास के जिलों से एंबुलेंस और दमकल के वाहनों को बुलाया गया है, लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us