
इंडियन आर्मी में भर्ती होने का मौका..12 वीं पास करें आवेदन..!
इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए युवाओं के पास शानदार मौका है..टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए 90 पदों पर भर्ती के लिए युवाओं से आवदेन मांगे गए हैं..पढ़ें पूरी डिटेल युगान्तर प्रवाह पर..
डेस्क:इंडियन आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा का जज़्बा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए 90 वैकेंसी जारी की है।इन पदों पर 10+2 पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु साढ़े 16 साल होनी चाहिए।Indian army job 2020

इन पदों पर आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।चयन का प्रकार एसएसबी इंटरव्यू औऱ मेडिकल परीक्षा है।




पदों की संख्या- 90
वेतनमान- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 56100 – 1,77,500/- रुपये दिए जाने का प्रावधान है। goverment job august 2020
शैक्षणिक योग्यता- 10+2 परीक्षा पास या मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से न्यूनतम 70% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमैटिक्स में समकक्ष परीक्षा उतीर्ण
आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 16 साल 6 महीना होनी चाहिए।वहीं, अधिकतम 19 साल 6 महीने तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2021 से की जाएगी।
