
Maruti 800 Into Rolls Royce: गज़ब है ये युवक 45 हजार से मारुति 800 को बना दिया करोड़ों की रोल्स रॉयस, लुक देख उड़ जाएंगे होश
Maruti 800 Into Rolls Royce: केरल के रहने वाले एक साधारण से लड़के ने देसी जुगाड़ लगाते हुए महज 45 हजार रुपये खर्च कर करोड़ों रुपये की लग्जरी कार कंपनी में शुमार "रोल्स-रॉयस" (Rolls-Royce) के मॉडल की हूबहू कॉपी कर दी. जिसे देखकर सभी हैरान है. युवक के इस गजब के जज़्बे को लेकर यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
हाईलाइट्स
- केरल के इस युवक का गजब का जज़्बा, मारुति 800 का बदल ही दिया स्वरूप
- 45 हज़ार रुपये लगाकर कार को कराया मोडिफाइड, बना दिया करोड़ो रूपये वाली रॉल्स रॉयस काऱ
- सोशल मीडिया पर युवक बना चर्चा का विषय, यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं
Modified Maruti 800 and made it a Rolls-Royce : बॉलीवुड में कभी-कभी कुछ ऐसी यादगार फिल्में भी बनती है, जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, तो कुछ लोग रील लाइफ में दिखाई जाने वाले दृश्यों को रियल लाइफ में भी बदलने की चाह रखते हैं, आप सभी को साल 2004 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म "टार्जन द वंडर कार" तो याद ही होगी. कुछ इसी तरह केरल के रहने वाले एक साधारण से लड़के ने देसी जुगाड़ लगाते हुए अपनी कार का स्वरूप ही बदल डाला जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

आप सभी को साल 2004 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म "टार्जन द वंडर कार" तो याद ही होगी. जिसमें किस तरह से एक लड़के(अभिनेता वत्सल सेठ) ने अपने पिता(अभिनेता अजय देवगन) के द्वारा बनाई हुई ड्रीम प्रोजेक्ट कार को मॉडिफाई कर स्पोर्ट्स कार में बदल दिया था, तो वहीं केरल के रहने वाले एक साधारण से लड़के ने देसी जुगाड़ लगाते हुए महज 45 हजार रुपये खर्च कर करोड़ों रुपये की लग्जरी कार कंपनी में शुमार "रोल्स-रॉयस" (Rolls-Royce) के मॉडल की हूबहू कॉपी कर दी. जिसे देखकर सभी हैरान है.




कई महीने लगे तैयार करने में
हदीफ़ को मारुती-800 को रॉल्स-रॉइस में तब्दील करने के लिए काफी समय भी लगा. कार में नई बॉडी किट लगाई है, इसके साथ ही इंटीरियर में कुछ चेंज किया, पेंट बदला है. मारुति का आगे का फ्रंट है उसे पूरी तरह से हटा दिया. फिर रॉल्स-रॉयस के फ्रंट पेनल की तरह ग्रिल और हेडलाइट्स के साथ एक भारी-भरकम डिज़ाइन तैयार कराकर लगा दिया.
पीछे के हिस्से को भी स्टील शीट से बदलकर नया लुक दिया है. सीट बीएमडब्लू सोर्स वाली हैं. हालांकि टायर और दरवाजों में परिवर्तन नहीं किया गया. यूजर्स भी इस कार को देख कर अपने आपको रोक नही पाए, यूजर्स ने कहा इन्हें बधाई आम आदमी के लिए कम कीमत में कार बनाने के लिए इन्हें आगे आना चाहिए. एक ने कहा आपके सपने जरूर पूरे होंगे.
एक नजर ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी रोल्स-रॉयस
दुनिया में सबसे महंगी कार कंपनी में शुमार रोल्स-रॉयस को शायद ही कोई आम इंसान खरीद सकता है, क्योंकि भारत के कुछ चुनिंदा लोग ही इसे खरीद सकते है, रोल्स-रॉयस की कारो की शुरूआत 5 करोड़ रुपये से शुरु होती है. इस कंपनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी कारों को इंसानी हाथों द्वारा बनाई जाती है, साथ ही ग्राहक अपनी पसंद के लिए कंपनी द्वारा सुझाए गए करीब 40000 से भी ज्यादा रंगों में अपनी पसंद से कार को रंगवा सकते हैं, रोल्स-रॉयस की कोई भी कार लेने के लिए महीनों पहले बुकिंग करवानी पड़ती है. इसके बाद कंपनी ग्रहक की हैसियत देखकर ही कार बेचने का फैसला लेती है.
क्यों देसी रोल्स-रॉयस सड़क पर नही दौड़ सकती
हालांकि केरल के इस नौजवान के द्वारा देसी जुगाड़ करके कार तो बना ली है, लेकिन भारतीय नियमानुसार इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में यह साफ तौर पर बताया गया है कि भारत में किसी भी तरह की कार को मॉडिफाई करने में पूरी तरह से मनाही है, यदि ऐसे वाहन को सड़को पर देखा गया तो वाहन स्वामी पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उसे जब्त भी किया जा सकता है.
