
नई दिल्ली:लोकसभा में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का बयान..दिल्ली में लौटेगा मुगलों का शासन..!
On
लोकसभा में भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान के बाद जोरदार हंगामा हुआ..क्या कुछ कहा है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
नई दिल्ली:भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में बयान दिया है कि यदि जल्द ही बहुसंख्यक समाज सावधान नहीं हुआ तो दिल्ली में एक बार फिर से मुगलों का शासन लौट सकता है।तेजस्वी के इस बयान के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। ( tejasvi surya news)

आपको बता दे कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, "जो आज दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहा है, वह हमें इस बात का एहसास दिला रहा है कि अगर इस देश का बहुसंख्यक समाज सतर्क नहीं हुआ, देशभक्त भारतीय इसके खिलाफ खड़े नहीं हुए, तो वह दिन दूर नहीं, जब दिल्ली में मुगलों का राज वापस आ जाएगा।"


Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

