Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण..खामियों में लगाई फटकार।

फतेहपुर:स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण..खामियों में लगाई फटकार।
सदर अस्पताल का निरीक्षण करते ओएसडी

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिदार्थनाथ सिंह के ओएसडी मनीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया..अस्पताल में मिली तमाम खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: सरकार द्वारा जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है उसके बावजूद अभी भी जिला अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं भी सही ढंग से सुलभ नहीं हो पा रहीं हैं।

गुरुवार को जिले में आए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी मनीष श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।ओएसडी के आने की सूचना से जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारियों व डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।ओएसडी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की हकीकत को अस्पताल जाकर परखा।उन्होंने पुरुष वार्ड,महिला वार्ड व जच्चा बच्चा वार्ड में पहुंच मरीजों से जानकारी भी ली।मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए अस्पताल की हर मंजिल में आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए साथ ही अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

ओएसडी के औचक निरीक्षण के बारे में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए सीएमओ ने बताया कि ओएसडी ने जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में लगने वाली सीटी स्कैन मशीन,डिजिटल एक्सरे मशीन व अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।साथ ही अस्पताल को और बेहतर तरीके से जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को आसानी से मिले इसका भी निर्देश दिया।सीएमओ ने जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के न होने के सवाल पर कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कर लिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us