
योगी राज में अंधेरगर्दी.सफ़ाईकर्मी बना डॉक्टर.!
On
यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद इन दिनों भारी अव्यवस्थाओ से घिरा हुआ है, बीमार परेशान हैं लेकिन उनकी सुनेगा कौन ये बड़ा सवाल है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फर्रुखाबाद:ऊपर से नीचे तक सरकारी सिस्टम का भ्रष्ट हो जाना किसे कहतें हैं आज आप इस ख़बर को पढ़कर समझ जाएंगे।इस सरकारी सिस्टम में घुसे नक्कारों औऱ बेईमानो के चलते ही हमेसा से जनता पिसती आ रही है।विभाग कोई भी हो भ्रष्टाचार औऱ नकारापन हर जगह है।लेकिन कोरोना के दौर में स्वास्थ्य विभाग में ऐसी अंधेरगर्दी कई सवाल खड़े करती है!Farrukhabad news
मामला ज़िले के शमसाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहाँ मरीज़ो का इलाज़ करने के लिए डॉक्टर की तैनाती तो है लेकिन दवा करने का काम एक सफ़ाई करता है।

इलाज कराने जा रहे मरीजों का आरोप है कि सीएचसी प्रभारी डाक्टर कक्ष में बैठकर आराम फ़रमाते हैं वह मरीज नहीं देखते हैं।
सीएमओ डॉक्टर वन्दना सिंह ने बताया कि शमशबाद सीएचसी का मामला संज्ञान में नहीं है सीएचसी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Tags:
Related Posts
Latest News
27 Oct 2026 10:48:08
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
