Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Corona Updates:कोरोना की दस्तक से सावधान हुई योगी सरकार लागू हुए ये नए नियम

UP Corona Updates:कोरोना की दस्तक से सावधान हुई योगी सरकार लागू हुए ये नए नियम
CM Yogi (फाइल फोटो)

कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है.पिछेल कुछ दिनों से संक्रमण की दर अचानक से बढ़ गई है. जिसके बाद यूपी की योगी सरकार भी सम्भावित खतरे को भांपते हुए पहले से सावधान हो गई है.सीएम योगी ने अधिकारियों संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं. Uttar Pradesh Corona Updates

UP Corona News:एक बार कोरोना ने फिर दस्तक दी है. पिछले कुछ दिनों में यूपी के कई जिलों में संक्रमण की दर तेज़ी से बढ़ गई है.जिसके मद्देनजर योग़ी सरकार ने नॉएडा,गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है.

नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किया है कि अगर किसी स्टूडेंट में कोविड के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें.सभी स्कूल, कॉलेजों में हेल्प डेस्क अनिवार्य कर दिया गया है.अगर किसी बच्चे में कोविड लक्षण लगे तो उन्हें स्कूल आने से रोकें.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक 24 घंटे में कुल 91,032 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें के 135 मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए. राज्य में अब भी सबसे ज्यादा केस गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में देखने को मिल रहे हैं. इनमें बड़ी संख्या में स्कूल में जाने वाले छात्र भी शामिल हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में कुल 65 नए केस सामने आए हैं. यहां के चीफ मेडिकल अफसर ने बताया कि इनमें से 19 केस ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से कम है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को टीम -9 के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.उन्होंने निर्देश दिया है कि  एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रोन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है.विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी.लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए. 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us