Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Corona News : यूपी में अनिवार्य हुआ मास्क एडीजी ने जारी किए निर्देश.!

UP Corona News : यूपी में अनिवार्य हुआ मास्क एडीजी ने जारी किए निर्देश.!
UP Corona News

कोरोना की दस्तक से एक बार फिर मास्क लौट आया है,सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं.कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है.यूपी पुलिस में सभी कर्मियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. Covid Guidelines In UP

UP Corona News : कोरोना को लेकर सरकार सतर्क हो गई है.लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील प्रशासन कर रहा है.मास्क पहनने की बात कही जा रही है.इस बीच यूपी पुलिस के कर्मियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को जोनल एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और डीआईजी और एसएसपी के नाम दिशा-निर्देश जारी किया गया है.जिसमें पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के साथ ही शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं.जो लोग बूस्टर डोज नहीं लगवाये हैं, उन्हें तत्काल टीका लगवाने के लिए कहा गया है.

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी टीम-09 के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने निर्देश में कहा कि कोविड टेस्टिंग और टीके की प्रीकॉशन डोज को बढ़ाएं. यूपी में स्थिति सामान्य है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि सतर्कता और सावधानी की जरूरत है. आइसीसीसी से सहयोग लेने के साथ ही एएनएम, आशा बहनों और आंगनबाड़ी को एक्टिव करें.

बैठक के बाद सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, "बच्चों, बुजुर्गों व गंभीर रोग से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखें. भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के प्रति लोगों को जागरूक करें. यूपी सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी संभव प्रयास निरंतर जारी हैं. आपकी सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है. विभिन्न देशों में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने का समाचार प्राप्त हो रहा है"

अस्पतालों में भी अनिवार्य हुआ मास्क...

कोविड अलर्ट के बाद गुरुवार से अस्पतालों में भी मास्क न पहनने वालों को हिदायत दी गई. अधिंकाश अस्पतालों में अब बिना मास्क इंट्री पर रोक लगा दी गई है. अस्पताल प्रशासन मरीजों औऱ उनके साथ आने वाले तीमारदारों से मास्क लगाने की अपील कर रहा है

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us