Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Omicron Cases In India:दिल्ली तक पहुँचा कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट यूपी में ख़तरा बढ़ा

Omicron Cases In India:दिल्ली तक पहुँचा कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट यूपी में ख़तरा बढ़ा
Omicron Cases In India: सांकेतिक फ़ोटो

कर्नाटक, गुजरात, मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि हो गई है. अब देश में इस नए वैरिएंट के कुल पांच केस हो गए हैं.omicron variant in delhi

Omicron Cases in India: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का ख़तरा भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर देश के सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है. कर्नाटक के बेंगलुरु में इस नए वैरिएंट की दो लोगों में पुष्टि हुई थी. इसके बाद गुजरात के जामनगर में एक, मुंबई में एक औऱ अब दिल्ली में एक केस मिला है. इस तरह से अब तक देश में कुल पाँच केस ओमिक्रोन से जुड़े हो गए हैं. दिल्ली में ओमिक्रोन की दस्तक से यूपी में सतर्कता औऱ बढ़ा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विदेशों से आ रहे लोगों को ट्रेस करने में जुटी हुई हैं. साथ वैक्सीनेशन की गति को औऱ तेज़ किया गया है. Omicron Cases in india

तंजानिया से दिल्ली लौटा है व्यक्ति..

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है. ओमिक्रोन की जिस  मरीज में पुष्टि हुई है वह इस वक्त एलएनजेपी में भर्ती है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि विदेश से आए 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे. जिनमें से 11 लोगों को सामान्य कोरोना है, लेकिन 12वां व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव है. ये व्यक्ति अफ्रीकी देश तंजानिया से भारत आया था. इस शख्स से जुड़े गए 6 लोगों के सैंपल का भी जीनोम सीक्वेंसिंग कराया गया है. जिनकी रिपोर्ट आना शेष है. Omicron latest news in hindi

सावधानी ज़रूरी..

दिल्ली में ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद यूपी के लोगों को भी सावधान होने की आवश्यकता है क्योंकि रोजाना हजारों लोगों का दिल्ली से यूपी में आना-जाना लगा रहता है.दफ्तर हो या घूमना-फिरना, मेट्रो, ऑटो या बस पकड़ कर सुबह से शाम नोएडा और गाजियाबाद निवासी दिल्ली आते-जाते रहते हैं. ऐसे में संक्रमण की आशंका को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है.Omicron Corona Variant Latest News

हालांकि इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं है.कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर ओमिक्रोन के खतरे को टाला जा सकता है.भीड़ भाड़ में मास्क का प्रयोग अवश्य करें. Omicron Virus in india

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us