Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मौसम:लू के थपेड़ों से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन..गर्मी ने बीते नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा..!

मौसम:लू के थपेड़ों से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन..गर्मी ने बीते नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा..!
फोटो साभार गूगल

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित दिल्ली में गर्मी ने बीते नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में बदन झुलसाती गर्मी का सितम जारी है। लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।सुबह से ही पड़ रही गर्मी से बच्चे, बूढ़े जवान सभी परेशान हैं। यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है सोमवार को तो बीते 9 साल का रिकॉर्ड गर्मी ने तोड़ दिया है 2011 के बाद 2019 को 29 के अप्रैल के दिन पारा 42 के पार पहुंचा है।

यह भी पढ़े: मौसम अभी और चढ़ेगा पारा-फ़तेहपुर का यह पड़ोसी जिला रहा सबसे ज़्यादा गर्म.!

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी पहले की तरह ही परेशान करेगी। मंगलवार व बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने व शाम के बाद 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण से दो मई से पांच मई तक तापमान में मामूली गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। तापमान में कमी होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

स्कूल कॉलेजों का बदला गया समय...

इस चिलचिलाती गर्मी से स्कूल कॉलेज जा रहे बच्चों का बुरा हाल है।उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारियों ने सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलो के साथ साथ कॉलेजों के टाइम में भी परिवर्तन कर दिया है। यूपी के फतेहपुर ज़िले में भी भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का टाइम सुबह 7 से 11 व कक्षा नौ  से बारह तक के सभी कॉलेजों समय सुबह 7 से 12 कर दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us