Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

स्वास्थ्य:गर्मियों में रात को कैसे करें स्नान,क्या होगा लाभ-जान ले वैज्ञानिक तरीका.!

स्वास्थ्य:गर्मियों में रात को कैसे करें स्नान,क्या होगा लाभ-जान ले वैज्ञानिक तरीका.!
फोटो साभार-इंस्ट्राग्राम

गर्मियों के दिनों में रोज रात में नहाने से आप कई तरह की बीमारियों से बचकर स्वस्थ रह सकते हैं...पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरी खबर..

युगान्तर प्रवाह डेस्क: चढ़ता हुआ सूरज और सूरज के साथ चढ़ता पारा जिसके चलते चिलचिलाती गर्मी अपने शबाब पर है।अप्रैल जाते जाते पारा पूरे उत्तर भारत मे 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचकर क़रीब 50 के पास पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: लू के थपेड़ों से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन गर्मी ने बीते नौ साल का रिकार्ड तोड़ा.!

इस गर्मी में कामकाजी लोगों का और भी बुरा हाल है दिनभर धूप और तपन में रहने के चलते इन लोगों के बीमार होने के खतरा भी बना रहता है।अक्सर देखा गया है कि कामकाजी लोग सुबह नहाकर अपने काम के लिए घरों से निकल जाते हैं और दिनभर की धूप और शरीर मे जमी धूल से पूरे शरीर मे चिपचिपाहट भी हो जाती है जिसके चलते लोग रात को भी नहाकर अपने शरीर को फ्रेश करते हैं।पर कई लोग रात में नहाने से बचते हैं और उनका ऐसा मानना रहता है कि रात को नहाने से बीमार होने का खतरा है पर आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्मियों के दिनों में रोज रात को नहाने से आप बीमार नहीं होंगे बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचकर स्वस्थ रह सकते हैं।

गर्मियों में रात को नहाने से होने वाले फ़ायदे...

गर्मी के दिनों में यदि आप सुबह और रात दो बार नहाते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी फ़ायदे हो सकते हैं।

1-रात को नहाने से सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि आपको दिन भर की थकान के बाद रात में नींद अच्छी आएगी यदि आप नींद न आने की समस्या से जूझ रहे तो आपको रात में नहाकर बिस्तर में जाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

2-गर्मी के दिनों में रात को हल्के ठंडे पानी से यदि आप नहाने की आदत डाल लेते हैं तो आपका रक्त संचार शरीर मे बहुत ही अच्छे तरीक़े से होगा और आप दिल की बीमारी से बच सकते हैं।

3-रात को नहाने से आप के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती जिसके चलते आप कई बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं।

4-रात के वक़्त नहाने से आप के शरीर मे जमा हुई दिनभर की गंदगी साफ़ हो जाती है जिसके चलते आप अपने आप को तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

5-गर्मियों के दिनों में रोज रात को नहाने से आपकी त्वचा में भी निखार आ सकता है साथ ही मुहांसे की भी समस्या दूर हो सकती है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us