Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:WHO ने दी चेतावनी..संभव है ये वायरस कभी ख़त्म ही न हो..!

कोरोना:WHO ने दी चेतावनी..संभव है ये वायरस कभी ख़त्म ही न हो..!
WHO के माइकल रयान फ़ोटो-गूगल।

कोरोना को लेकर जूझ रहे विश्व भर के देशों को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने चेतावनी देते हुए आगाह किया है कि हो सकता है कि कोरोना का वायरस कभी ख़त्म ही न हो..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:पूरी दुनियां को गिरफ्त में ले चुका कोरोना का वायरस दिन ब दिन पहले से भी ज़्यादा खतरनाक होता जा रहा है।कई देशों में इसकी वैक्सीन बनाने का काम किया जा रहा है।लेक़िन अब तक किसी भी देश को सफलता नहीं मिली है।चीन के वुहान शहर से शुरु हुआ यह वायरस अब पूरी दुनियां में फ़ैल चुका है।सबको चिंता इस बात की है कि इसकी कारगर दवा (वैक्सीन) कब तक बन सकती है।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:मजदूरों के लगातार मरने का सिलसिला जारी है.रोडवेज ने रौंदा.6 की मौक़े पर ही मौत.!

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को लेकर विश्व भर के देशों को चेताते हुए कहा है कि सम्भव है कि कोरोना हमारे बीच से कभी समाप्त ही न हो जैसे एचआईवी अब तक समाप्त नहीं हुआ।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन मसलों के निदेशक माइकल रयान ने जेनेवा में एक वर्चुएल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कोरोना हमारे बीच क्षेत्र विशेष का एक अन्य वायरस बन सकता है और संभव है कि ये कभी ख़त्म ही ना हो।"

ये भी पढ़े-भारत में अगले कुछ महीनों के अंदर हो सकती है क़रीब 3 लाख बच्चों की मौत:रिपोर्ट

माइकल रयान के मुताबिक़ वैक्सीन के बिना आम लोगों को इस बीमारी को लेकर इम्यूनिटी का उपयुक्त स्तर हासिल करने में सालों लग सकते हैं।

कोविड-19 के लिए कम से कम 100 वैक्सीन बनाने की कोशिशों पर काम चल रहा है।लेकिन दुनिया भर के एक्सपर्ट आशंका जता रहे हैं कि ऐसी कोई वैक्सीन कभी तैयार ही नहीं हो पाएगी।माइकल रयान ने यह भी कहा कि इस वायरस का निदान ढूंढ़ना एक लंबी प्रक्रिया है और हो सकता है कि कभी पूरी भी ना हो।

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा-फतेहपुर में एक साथ दो लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव..!

भारत समेत विश्व के तमाम देश अपने अपने तरीक़े से लॉकडाउन में ढील दे रहें है।जिसको लेकर रयान ने कहा कि अभी देशों को अलर्ट पर रहना होगा।हो सकता है कि लॉकडाउन खुलने से कोरोना के मामलों में तेज़ रफ़्तार से वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने कहा, "हमें वास्तविकता के साथ सोचना होगा, यह महत्वपूर्ण भी है।मेरे ख्याल से अभी कोई नहीं बता सकता कि ये वायरस कब तक मौजूद रहेगा।इसको लेकर कोई वादा नहीं किया जा सकता है और ना कोई तारीख़ तय की जा सकती है।"

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us