Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

विश्व रक्तदान दिवस:रक्तदान करने से पहले ब्लड डोनर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान.!

विश्व रक्तदान दिवस:रक्तदान करने से पहले ब्लड डोनर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

पूरे विश्व में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है..आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि रक्तदान करने से पहले डोनर को किन बातों की सावधानी रखनी चाहिए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

स्वास्थ्य: रक्त के बिना किसी भी इंसान का जीना नामुमकिन है।हर साल रक्त की कमी से लाखों लोगों को अपनी जान समय से पहले गवानी पड़ती है। एक रिपोट्स के मुताबिक भारत में हर साल 1 करोड़ ब्लड यूनिट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर कोई ब्लड डोनेट नहीं करेगा तो ये भरपाई कहां से होती?

यह भी पढ़े:अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से चली गई नवजातों की जान..परिजनों ने काटा हंगामा.!

इसलिए रक्तदान जरूर करें। बहुत सारे लोगों को लगता है कि ब्लड डोनेट करने के बाद शरीर में कमजोरी आ जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्लड डोनेट करने के 21 दिन बाद यह दोबारा बन जाता है। 

लेक़िन ब्लड डोनेट करने से पहले डोनर को कई तरह की बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Read More: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला साप्ताहिक इंसुलिन Awiqli, अब डायबिटीज मरीजों को रोज नहीं लगाना होगा इंजेक्शन

ब्लड डोनेट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि  आप रक्त दान करने के योग्य हैं भी या नहीं।इसके लिए आपको सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाने पड़ेंगे..

ब्लड टेस्ट करवाने के बाद यह देखें कि आपका बल्ड हेल्दी है या नहीं क्योंकि हेल्दी ब्लड के लिए खून में हीमॉग्लोबिन का लेवल कम से कम 12.5 पर्सेंट होना चाहिए।

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, किडनी या फिर डायबीटीज के मरीज हैं तो रक्तदान न करें।

जिन महिलाओं का मिसकैरेज हुआ उन्हें छह महीने तक ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए।

अगर आप रक्तदान करने का सोच रहे हैं तो एक दिन पहले से स्मोक करना बंद कर दें। इसके अलावा रक्तदान करने के तीन घंटे बाद ही धुम्रपान करें।

जिन लोगों को किसी तरह का संक्रमण नहीं है वो ही रक्तदान कर सकते हैं।

रक्तदान करने के बाद हर तीन घंटे में हैवी डाइट लें। इसमें आप ज्यादा से ज्यादा हैल्दी खाना ही लें। आप चाहि तो फल खा सकते हैं।

रक्तदान करने के 12 घंटे बाद तर आप हैवी एक्सरसाइज न करे।

लोगों को गलतफहमी होती है कि रक्तदान करने से हीमोग्लोबिन में कमी आती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।


कोई भी हेल्दी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। बात करें पुरुष की तो वह 3 माह में एक बार रक्तदान कर सकते हैं वहीं महिलाएं 4 माह में एक बार ब्लड डोनेट कर सकती हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us