Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Blood Pressure Medicine Side Effects: यदि आप भी बिना डॉक्टर की सलाह खा रहे बीपी की गोलियां ! हो जाइए सावधान, पड़ सकती है जोखिम में जान

Blood Pressure Medicine Side Effects: यदि आप भी बिना डॉक्टर की सलाह खा रहे बीपी की गोलियां ! हो जाइए सावधान, पड़ सकती है जोखिम में जान
बिना डॉक्टर की सलाह लिए न लें बीपी की दवा, image credit original source

Health Tips

वर्तमान समय में ब्लड प्रेशर (Blood pressure) की समस्या बहुत ही आम हो गयी है ऐसे में बहुत से लोग है जो बिना डॉक्टर की सलाह (Advice) लिए बीपी (Bp) की गोलियों (Medicines) का सेवन करते हैं, ऐसे में एक रिसर्च (Research) सामने आया है जिसके मुताबिक यदि आप ऐसा करते है तो हो सकता है कि आपको स्किन कैंसर (Skin Cancer) का खतरा भी हो सकता है क्या है ये पूरी रिसर्च कैसे इससे बचा जा सकता है जानते है इस रिपोर्ट के जरिये..

हर कोई बिना सलाह लिए खा रहा बीपी की दवा

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद का ख्याल नहीं रख पाते है ना ही समय पर खाना खाते है और न ही पूरी नींद लेते है जिसका सीधा असर हमारी लाइफ स्टाइल (Lifestyle) पर पड़ता है. जिस वजह से हर किसी के घर में कोई न कोई बीपी का रोगी है यही कारण है कि ये बीमारी का शिकार किसी भी उम्र का व्यक्ति हो सकता है.

ऐसे में बीपी रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बाद नियमित बीपी कंट्रोल (Bp Control) की दवा नियमित खानी पड़ती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो बिना डॉक्टर की सलाह के बाद भी इस दवाई का सेवन करते है एक रिसर्च के मुताबिक ऐसे लोगो को स्किन कैंसर (Skin Cancer) का खतरा बढ़ जाता है.

Without-doctor-advice-do-not-take-bp-medicine
बीपी की दवा बिना सलाह के न करें सेवन, image credit original source

बीपी को लेकर की गई रिसर्च के मुताबिक (Blood Pressure Medicine)

हाल ही में किये गए एक शोध के मुताबिक यदि किसी मरीज को स्किन कैंसर का रोग होता है तो इसका सीधा कारण ब्लड प्रेशर की गोलियां खाने से जुड़ा हो सकता हैं क्योकि रक्तचाप नियंत्रण की गोलियों में हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड नाम का साल्ट होता है जिससे स्किन कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड त्वचा को सूरज की किरणों के प्रति अधिक संवेदनशील बना देता है जिस वजह से त्वचा का कैंसर होने के पूरे चांसेज हो जाते है.

दवा लेने का सही समय

एक्सपर्ट की माने तो यदि आप ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे है तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए बीपी की गोलियां न लें यदि ऐसा कर रहे है तो कृपया करके उसे रोक दें सबसे पहले अपने डॉक्टर से अपना चेकअप कराए उसकी सलाह के बाद ही गोलियां खानी शुरू करें यदि आपका बीपी बार-बार बढ़ता है तो इसे हल्के में भी मत ले क्योकि बीपी बढ़ने से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है ऐसे में आपको एक बार जरूर अपने डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है.

त्वचा के कैंसर से इस तरह करें बचाव

त्वचा के कैसंर से खुद को बचाने के लिए बीपी कंट्रोल करने की उस दवा को लें जिसमें हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड न हो साथ ही जितना हो सके तेज धूप में जाने से परहेज करें यदि किसी कारण धूप में जाते है तो जितना हो सके उतना धूप से खुद को बचा कर रखे यदि नही बेहतर उपचार के लिए समय-समय पर अपने चिकित्सक से भी कॉन्सर्ट करते रहे.

यदि कभी भी आपको लगे कि आपकी त्वचा में किसी भी तरह का कोई बदलाव हो रहा है तो तुरन्त ही डॉक्टर से संपर्क करें रिसर्च में ये भी बताया गया है कि यदि त्वचा का कैंसर किसी भी मरीज के यहाँ जेनेटिक है तो उसे सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है अंत मे सबसे महत्वपूर्ण बात अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करते से टाइम पर सोना, टाइम पर उठना और खाने में हेल्दी डाइट प्लान जरूर बनाए.

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us