Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मनोरंजन:फ़िल्म 'छपाक' को लेकर आ गया कोर्ट का फ़ैसला..अब क्या होगा..?

मनोरंजन:फ़िल्म 'छपाक' को लेकर आ गया कोर्ट का फ़ैसला..अब क्या होगा..?
फ़ोटो साभार गूगल

रिलीज होने से पहले ही विवादित हुई दीपिका पादुकोण स्टारर फ़िल्म छपाक को लेकर कोर्ट का फैसला आ गया है..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (laxmi agrawal) पर बनी फिल्म छपाक अपनी रिलीज़ के कुछ दिन पहले ही बेहद चर्चा में आ गई है।इस वक़्त बॉलीवुड में केवल छपाक की चर्चा हो रही है। (boycott chhapak)

आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म मुश्किल में पड़ गई थी। वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाए जाने की याचिका दायर की थी, जिसपर अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। बता दें कि अपर्णा ने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ा था।

यह भी पढ़ें:क्या सच में सिंगर नेहा कक्कड़ को आदित्य नरायण से प्यार हो गया है..शादी की है चर्चा..!

कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि कोर्ट के पास फ़िल्म को रिलीज़ करने से रोकने का कोई कारण नज़र नहीं आता है।हालांकि कोर्ट ने फ़िल्म के मेकर्स से वक़ील अपर्णा का नाम फ़िल्म में शामिल करने का आदेश दिया है। (stand with chhapak)

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

अपर्णा ने इस याचिका में कहा था कि उन्होंने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल के लिए केस लड़ा लेकिन उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है । इस वजह से वो चाहती हैं कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग जाए।

पिछले दिनों दीपिका जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पहुंची थीं। जेएनयू(JNU) कैंपस में कुछ दिन पहले ही हिंसा हुई थी । इसमें कई छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए थे । दीपिका यहां घायलों से मिलीं । साथ ही हिंसा के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी बनीं । दीपिका के इस कदम की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं।

दीपिका के जेएनयू जाने के बाद से ही लगातार ट्वीटर पर बायकॉट छपाक ट्रेंड कर रहा है।अब जब 10 जनवरी को फ़िल्म की रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया है तो देखना होगा फ़िल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिल पाता है।

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us