Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ustad Rashid Khan Passed Away: नहीं रहे संगीत के जादूगर उस्ताद राशिद खान ! 55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जानिए उनके बारे में

मशहूर सिंगर, उस्ताद राशिद खान, फोटो- साभार सोशल मीडिया

Ustad Rashid Khan Biography In Hindi

भारतीय संगीत जगत (Indian Music World) के लिए बेहद दुखद खबर (Sad News) सामने आई है. मशहूर सिंगर (Famous Singer) उस्ताद राशिद खान (Rashid Khan) का लंबी बीमारी के चलते 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही सिनेमाजगत में शोक की लहर दौड़ (Wave Of Mourning) गयी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Cm Mamta Banerjee) ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

मशहूर गायक राशिद खान के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर

'आओगे जब तुम साजना अंगना' बरसेगा सावन झूम झूम के' यह गीत अक्सर जुबान पर आ ही जाता है, खास तौर पर जब सावन का महीना हो. यह गीत फ़िल्म जब वी मेट (Jab We Met) का था. यह गीत जाने माने मशहूर सिंगर राशिद खान (Rashid Khan) ने गाया था. आज उनके निधन कि सूचना पर संगीत जगत (Music World) में शोक की लहर है. राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) जैसी गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे. 55 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. 

कौन थे उस्ताद राशिद खान (Who Is Ustad Rashid Khan)?

उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) जिले में मशहूर गायक उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) का जन्म हुआ था. बचपन से ही उनके अंदर संगीत के प्रति अलग प्रतिभा थी. ये गुण उन्हें उनके परिजनों के द्वारा ही मिला था. 11 वर्ष के जब राशिद हुए तब उन्होंने संगीत कला का अच्छा ज्ञान हो गया था. वर्ष 2022 में ही उन्हें पद्मभूषण पुरुष्कार से सम्मानित किया गया था.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें क्रिकेट का भी शौक था. संगीत गायक उस्ताद राशिद खान ने जब वी मेट फ़िल्म में 'आओगे जब साजना' गीत गाया था जो काफी प्रसिद्ध हुआ था. वहीं से उनकी आवाज को अलग प्रसिद्धि मिली थी. फिर उन्होंने 'राज 3, माई नेम इज खान, मंटो और शादी में जरूर आना' जैसी कई फिल्मों के गानों में अपनी मधुर आवाज से फैंस (Fans) के दिलो में अलग जगह बना ली थी. 

सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

संगीत गायक राशिद खान कई दिनों से प्रोस्टेट कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे. कोलकाता के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर सिनेमा व संगीत जगत में शोक की लहर है.

Read More: Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

गायक अदनान सामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा, एक अच्छा दोस्त खो दिया. यही नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है. उनका अंतिम संस्कार कल कोलकाता में ही होगा.

10 Jan 2024 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 माह की गर्भवती महिला की मौत हो...
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

Follow Us