Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Actress Suhani Bhatnagar Death: दंगल फेम जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली 'सुहानी भटनागर' का 19 साल की उम्र में निधन ! फैंस में शोक की लहर

Actress Suhani Bhatnagar Death: दंगल फेम जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली 'सुहानी भटनागर' का 19 साल की उम्र में निधन ! फैंस में शोक की लहर
एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन, image credit original source

दंगल (Dangal) फ़िल्म में बचपन की जूनियर बबीता फोगाट (Junior Babita Fogat) का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का महज 19 साल की उम्र में निधन (Death) हो गया. उनके निधन से फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फ़िल्म दंगल में चाइल्ड आर्टिस्ट (Child Artist) के बेहतर रोल में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था. इस फ़िल्म में सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी का रोल निभाया था. काफी समय से अस्पताल में भर्ती थीं.

दंगल फेम सुहानी भटनागर का निधन

आमिर खान की दंगल फिल्म से चर्चा में आई जूनियर बबीता फोगाट का रोल करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. सुहानी के निधन की जैसे ही सूचना वायरल हुई फैंस में शोक की लहर है और सभी के लिए यह खबर बेहद चौंकाने वाली है. आपको बताते चले सुहानी भटनागर ने दंगल फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. 

child_artist_play_film_dangal_suhani_death
दंगल फेम सुहानी भटनागर, image credit original source

शरीर में फैला इंफेक्शन

बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले सुुहानी का एक्सीडेंट हुआ था जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ. इलाज के दौरान उन्होंने मेडिसिन ली उससे उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ था. धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमना शुरू हो गया और समस्या बढ़ती गई. इस वजह से शरीर में पानी भरने लगा. काफी समय से सुहानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी जहां उन्होंने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर 15 अजरौंदा शमशान घाट पर किया जाएगा.

कौन थीं सुहानी भटनागर?

बात की जाए सुहानी भटनागर की तो आपको बता दें की सुहानी भटनागर दंगल फिल्म से चर्चा में आई थी दरअसल उन्होंने इस फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी यानी जूनियर बबीता फोगाट का रोल प्ले किया था. उनके छोटे से रोल को खूब पसंद किया गया. फिल्म के बाद उन्होंने कई टीवी ऐड भी किए थे और उनके पास फिल्मों के भी ऑफर आने लगे, लेकिन उन्होंने कुछ दिनों के लिए एक्टिंग को दूर रखा और अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाया. हालांकि एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वह जल्द ही फिल्में लौटना चाहेंगी. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सुहानी 2021 से एक्टिव नहीं थीं. फिलहाल 19 वर्ष की छोटी सी उम्र में निधन से सभी हैरान है. सभी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us