Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shershah Film:कौन हैं कैप्टन Vikram Batra जिनके जीवन पर बनी है फ़िल्म SherShaah हर तरफ़ हो रही चर्चा

Shershah Film:कौन हैं कैप्टन Vikram Batra जिनके जीवन पर बनी है फ़िल्म SherShaah हर तरफ़ हो रही चर्चा
Vikram batra (बाएं) फ़िल्म का पोस्टर ( दाएं)

कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra ) के जीवन पर आधारित फ़िल्म शेरशाह ( Shershaah ) रिलीज़ हो गई है। इस फ़िल्म के रिलीज़ के साथ ही विक्रम बत्रा ( Vikram Batra ) की चर्चा हो रही है.

Vikram Batra: कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का नाम भला कौन भूल सकता है। उनके जीवन पर बनी फ़िल्म शेरशाह ( Shershaah) रिलीज़ हो गई है। फ़िल्म को अच्छा ख़ासा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस फ़िल्म में विक्रम बत्रा औऱ डिम्पल चीमा की लव स्टोरी भी दिखाई गई है। जो लोगों को भावुक कर रही है।Vikram batra dimple cheema love story 

विक्रम बत्रा करगिल को वो हीरो थे जिन्होने अपनी जान की परवाह न करते हुए 16 हजार फीट की ऊंचाई पर छुपे दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे, और अपने साथियों की जान बचाते हुए 7 जुलाई 1999 को शहीद हो गए थे।करगिल में दिखाए अपने अदम्य साहस के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।वीरता के साथ डिपंल चीमा के साथ कैप्टन बत्रा की प्रेम कहानी भी बेहद अनोखी हैं।विक्रम बत्रा ने एक बार खून से डिंपल चीमा की मांग भर दी थी।कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीद होने के 22 साल के बाद भी डिंपल ने कभी शादी नहीं की। कारगिल युद्ध के दौरान ही उनके कोड नेम शेरशाह से पूरे भारत में वह जाने गए।

फ़िल्म शेरशाह में क्या है.. Film SherShaah Vikram Batra

विक्रम बत्रा के अदम्य साहस औऱ उनकी लव स्टोरी को जोड़कर यह फ़िल्म बनाई गई है। फ़िल्म में कैप्टन बत्रा की भूमिका में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Mehrotra)  और कियारा आडवाणी कैप्टन बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा (Dimple Cheema) की भूमिका में हैं।कहानी है साल 1995 की जब विक्रम बत्रा ने पंजाब यूनिवर्सिटी में इंग्लिश में मास्टर डिग्री लेने के लिए दाखिला लिया था।डिंपल चीमा उनकी क्लासमेट थीं।पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हो गई।दोनों अक्सर घूमने जाया करते थे और अपना ज्यादातर वक्त एक दूसरे के साथ ही बिताते थे।फ़िल्म में इसी को दिखाया गया है।Vikram batra 

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

एक मीडिया वेबसाइट से बातचीत करते हुए डिम्पल चीमा बताती हैं कि एक बार तो विक्रम ने उनसे लगभग शादी कर ही ली थी।वो उनके साथ कहीं घूमने गईं थी।दोनों शादी के बारे में बातें कर रहे थे तभी उन्होंने अपने पर्स से एक ब्लेड निकाला और अपना अंगूठा काटकर उनकी मांग भर दी।ये उनके जीवन का सबसे कीमती पल था।जिसे वो आजतक भुला नहीं पाईं हैं।वो आज भी खुद को उनसे अलग नहीं कर पाईं हैं।उल्लेखनीय है कि डिंपल ने आज तक शादी नहीं की है।Vikram batra biography in hindi

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us