Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Biraju Maharaj Death:प्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज का निधन इन सुपरहिट गानों में किया था कोरियोग्राफ

Biraju Maharaj Death:प्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज का निधन इन सुपरहिट गानों में किया था कोरियोग्राफ
Biraju maharaj (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रसिद्ध कथक नर्तक व शास्त्रीय गायक बिरजू महाराज का रविवार सोमवार की रात 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. Biraju Maharaj Death News

Biraju Maharaj News:विश्व प्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज का रविवार सोमवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया.निधन के वक्त की उनकी उम्र 83 वर्ष थी.उनके निधन पर बॉलीवुड सहित संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. Biraju Maharaj Death News

निधन पर मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है.उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि-"आज भारतीय संगीत की लय थम गई.सुर मौन हो गए.भाव शून्य हो गए.कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे.लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई.कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए.आह!अपूर्णीय क्षति है यह ॐ शांति."

लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था.इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था.ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे.बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे.वर्तमान में बिरजू महाराज दिल्ली में रह रहे थे.Biraju Maharaj Biography In Hindi 

बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है.काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

2012 में विश्वरूपम फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 2016 में बाजीराव मस्तानी के 'मोहे रंग दो लाल' गाने की कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.

बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था.इसके अलाव इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में म्यूजिक भी दिया था.Biraju Maharaj Biography In Hindi 

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us