Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:कर्ज़ में डूबे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या..एक साथ पाँच शव मिलने से मचा कोहराम..!

यूपी:कर्ज़ में डूबे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या..एक साथ पाँच शव मिलने से मचा कोहराम..!
प्रतीकात्मक फोटो

योगी के शहर गोरखपुर में व्यापार में घाटा लगने से कर्ज में डूबे एक परिवार ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली..एक साथ पाँच शव मिलने से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

गोरखपुर: कर्ज़ में डूबे एक परिवार के लिए रविवार की सुबह मौत की सुबह बनकर आई बीती रात गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र के हसनगंज में रविवार सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी।इस परिवार के मुखिया रमेश ने जहां ट्रेन से कटकर आत्महत्या की।वहीं उसकी पत्नी और तीन बच्चों ने जहर खा लिया।इस घटना में गंभीर मुखिया की लड़की को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।यह परिवार व्यापार में घाटे की वजह से लाखों के कर्ज में डूबा हुआ था और सूदखोरों की धमकी से परेशान होकर इस आत्मघाती कदम को उठाया।

मृतका सरिता की मां कुसुमलता ने बताया कि उनके दामाद और परिवार के मुखिया रमेश गुप्‍ता दाल के थोक व्‍यापारी रहे हैं. वे राजघाट के हसनगंज में 45 वर्षीय पत्‍नी सरिता, 20 साल की बेटी रचना, 15 साल की बेटी पायल और 10 साल के बेटे आयुश के साथ मकान के तीसरे तल पर रहते रहे हैं।बड़ा बेटा सोनू सहजनवां में रहकर कारोबार करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमेश गुप्ता ने गीडा में दाल औऱ नमकीन की फैक्‍ट्री डाली थी।पर फैक्ट्री ठीक से चल नहीं रही थी।इसी कारण वे कर्ज में डूबते चले गए।वहीं से सूदखोरों और कर्ज देने वालों ने तकादा करना शुरू कर दिया।शनिवार को भी कुछ लोग कर्ज चुकाने के लिए दबाव बनाने आए थे।घर पर काफी विवाद भी हुआ था।उसके बाद देर रात परिवार के लोग सोने चले गए।कैसे ये घटना हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

इस मामले में शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि आखिर आत्‍महत्‍या के लिए किस जहर का इस्‍तेमाल किया गया है। पुलिस कहा कि आत्‍महत्‍या का कारण क्‍या है इसकी भी जांच की जा रही है।बुराड़ी कांड की तरह ही इस सामूहिक आत्‍महत्‍या के मामले ने जहां शहर में सनसनी फैला दी है।तो वहीं लोग इस बात से भी हैरत में हैं कि आखिर पूरे परिवार को आत्‍महत्‍या जैसा कदम क्‍यों उठाना पड़ा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us