Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दुःसाहस-गौवंश को गाड़ी में बांध घण्टो सड़क पर घसीटते रहे NHAI के कमर्चारी!

फतेहपुर:दुःसाहस-गौवंश को गाड़ी में बांध घण्टो सड़क पर घसीटते रहे NHAI के कमर्चारी!
पशु क्रूरता के खिलाफ कोतवाली पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता

हाईवे में काम करने वाली एक संस्था के कमर्चारियों ने मंगलवार को बेहद ही निंदनीय काम किया है,मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के समीप नेशनल हाईवे का है।

फ़तेहपुर: यूपी की सत्ता में काबिज़ होने के बाद योगी सरकार ने जिस तरह से गौवंस की सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में सख्ती बरती थी उसका असर शायद फतेहपुर में देखने को नहीं मिल रहा है।मंगलवार को तो क्रूरता की सारी हदें पार हो गई जब Nh2 पर बोलेरो में सवार नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने एक बछड़े को पीछे बांध कई किलोमीटर तक जमीन पर घसीटते रहे जिससे उसकी मौत हो गई।बछड़े की इस दुर्दशा के बाद लोगों में ख़ासा रोष व्याप्त है।

बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर...

मंगलवार को देर शाम सोसल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें गौवंस को एक बोलेरो गाड़ी में पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था,जब इस वीडियो को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देखा तो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पहुंच तहरीर दी।बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि हाईवे का काम देखने वाली सरकारी कार्यदायी संस्था N.H.A.I की बोलेरो गाड़ी जिसका नम्बर  UP 70 BP 3712 है उस गाड़ी में एक बछड़े को बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया गया जब यह गाड़ी सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के समीप NH2 से गुजरी तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में अपलोड कर दिया।

शानू ने बताया कि जब मैंने यह वीडियो देखा तो मामले की सत्यता की जांच के लिए कई लोगों से जानकारी ली और मामला सही मिला जिसके बाद हमने कोतवाली पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।गाड़ी के नम्बर के आधार पर पता चला है कि जिस बोलेरो गाड़ी में पीछे बांधकर बछड़े को घसीटा गया है वह किसी जितेंद्र कुमार पांडेय के नाम पर रजिस्टर्ड है।
इस पूरे मामले में बजरंग दल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us