Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:चौबीस घण्टे के अंदर हत्या का खुलासा..हत्या में शामिल ससुर-दामाद पुलिस के हत्थे चढ़े..!

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बीते 9 फ़रवरी को गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: प्रॉपर्टी के लालच में लोग इस क़दर अंधे हो जाते हैं कि अपनो के ही खून के प्यास हो जाते हैं। ताजा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के लोहारन गढ़वा गांव का है जहां बीते आठ फरवरी को खेतों में चौरसिया नाम की एक वृद्ध महिला का शव का मिला था।देर शाम मिले इस शव से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी जिसके बाद आनन फ़ानन एक्शन में आई गाजीपुर थाने की पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा मुखबिरों की सूचना में डाले गए ताबड़तोड़ छापेमारी से मंगलवार को हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों नरेंद्र पुत्र इन्द्रराज व उसके ससुर रामकिशुन निवासी चौहान का डेरा थाना तिंदवारी जिला बांदा को गिरफ्तार कर लिया गया।साथ ही दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

क्यों और कैसे रची गई हत्या की साजिश.?

पुलिस गिरफ्त में मौजूद हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका चौरसिया उसकी सगी बड़ी माँ थी जिसके हिस्से में क़रीब अट्ठारह बीघे ज़मीन थी।आरोपी ने बताया कि मृतका चौरसिया निःसंतान थी जिसके चलते हम लोग चाहते थे कि मृतका के हिस्से की ज़मीन हम लोगों को मिले लेक़िन हमारी बड़ी माँ चौरसिया यह जमीन हम लोगों को न देकर अपने मायके पक्ष के लोगों को दे रही थी बस इसी खुन्नस के चलते मैंने अपनी बड़ी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

पूरे मामले पर एसपी का बयान..

मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर हत्या का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि मृतका महिला निःसंतान थी और लगभग एक वर्ष पहले पति की मौत के बाद उसके हिस्से में करीब 18 बीघे ज़मीन आ गई थी,इसी जमीन को पाने की लालच में मृतका के सगे भतीजे द्वारा उसकी हत्या कर दी गई थी।साथ एसपी राहुल राज ने बताया की गिरफ्तार हुआ दूसरा आरोपी रामकिशुन हत्यारोपी नरेंद्र का ससुर है जो इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड है।दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

12 Feb 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us