Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:होली मिलन से वापस लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा..पसरा मातम!

फतेहपुर:होली मिलन से वापस लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा..पसरा मातम!
घटना स्थल पर रोते बिलखते दोस्त

शुक्रवार देर शाम अपने दोस्तों के यहाँ से होली मिलकर वापस लौट रहे एक युवक को उधन्नापुर के पास एक ट्रक ने कुचल दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: ट्रकों की तेज़ रफ़्तार का कहर इन दिनों जिले की सड़कों पर बदस्तूर जारी है।जिसके चलते हर रोज़ किसी न किसी के घरों का चिराग वक़्त से पहले या यूं कहें बेवक़्त बुझ रहा है।ताज़ा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर मोड़ का है।बताया जा रहा है कि शहर के पक्का तालाब निवासी 23 वर्षीय पिंटू सिंह पुत्र राज बहादुर अपने दोस्तों के घर उधन्नापुर होली के अवसर पर मिलने गया था।जब वह दोस्तों से मिलकर बाइक से वापस फतेहपुर की ओर चला तो उधन्नापुर मोड़ के पास ही लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।हादसा इतना भयानक था कि पिंटू की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आपको बतादें कि मृतक पिंटू सिंह की लखनऊ बाईपास पर मोटर पार्टस की दुकान है और उधन्नापुर के कुछ लड़के उसके यहां साथ में काम करते हैं,शुक्रवार शाम उधन्नापुर वह उन्ही लड़कों के यहाँ होली मिलने गया था।और जब वह 5 बजे के क़रीब फतेहपुर आने के लिए वापस लौट रहा था तभी उसकी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us