Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर गैंग..लोगों के एटीएम बदल ऐसे कमाते थे पैसे!

फतेहपुर:पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर गैंग..लोगों के एटीएम बदल ऐसे कमाते थे पैसे!
पुलिस की पकड़ में साइबर गैंग के अपराधी

अशोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक साइबर गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

 फ़तेहपुर: ऑनलाइन ठगी के माध्यम से पैसा कमाने का गोरखधंधा धीरे धीरे अब छोटे जिलों व कस्बों में भी फैल रहा है।इस गोरखधंधे का शिकार होकर भोले भाले लोग अपने मेहनत की कमाई इन ठगों के हाथों में बड़ी आसानी से दे देते हैं।

ताज़ा मामला अशोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव का है।मिली जानकारी के अनुसार कमेंद्र उर्फ टिंकू निवासी भग्गा सिंह का पुरवा थाना मलवां तथा शैलेष सिंह निवासी कानपुर नगर अपने एक रिश्तेदार के यहां सुजानपुर गाँव आए हुए थे। पुलिस को इन दोनों की तलाश काफ़ी दिनों से थी। मुखबिर की सूचना पर अशोथर थाना अध्यक्ष कमलेश पाल व प्रभारी साइबर सेल विनोद कुमार सिंह ने मय फोर्स दबिश डालकर दोनों अभियुक्तों को अशोथर थाना क्षेत्र के थरियांव मोड़ से पकड़ लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त सीधे साधे लोगों को फोन कर के अपने झांसे में फंसाते थे फिर लोगों से लकी ड्रा के बहाने अपने खातों में मोटी रक़म डलवाते थे फ़िर अपने खाते में आई हुई रक़म को एटीएम से निकाल लेते थे।डिप्टी एसपी ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले बहुआ गाँव निवासी भूरा सिंह से दोनों अभियुक्तों ने लाटरी का लालच देकर अपने खातों में एक लाख तीस हज़ार रुपए ट्रांसफर करा लिए थे।

गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल, दो देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस सहित कई एटीएम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us