
Up Crime News:प्यार में मिले धोखे को बर्दाश्त न कर सका छात्र,बीच सड़क मारी गोली,बुआ को पता थी सच्चाई
लड़की ने बात करना बंद कर दिया तो, छात्र ने ख़ुद को गोली से उड़ा आत्महत्या कर ली,मामला यूपी के आगरा(agra news)ज़िले का है..
आगरा:इंटर पास 20 वर्षीय लड़के को पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया, दोनों के बीच फ़ोन पर बातचीत होनें लगीं, दिनभर व्हाट्सएप चैटिंग कर एक दूसरे का हाल जानने लगे फ़िर एक दिन अचानक लड़की ने बात करना बंद कर दिया, लड़का बार बार बात करने की कोशिश करता रहा लेकिन दूसरी तरफ़ से कोई जवाब नहीं आता था।लड़का उदास रहने लगा, उसे पता नहीं चल पा रहा था कि आखिर लड़की ने बात करना क्यों बन्द कर दिया।एक दिन उसे पता चला कि शायद लड़की ने उसे धोखा दे दिया औऱ फ़िर इस अधूरे इश्क़ का एक रात खौफ़नाक अंत हो गया।लड़के ने प्यार में मिले धोखे से आहत होकर बीच सड़क ख़ुद को गोली मार मौत को गले लगा लिया। agra young man sucide love affair
मामला यूपी के आगरा ज़िले का है।जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्यासपुरा का रहने वाला 20 वर्षीय विशाल नाम का युवक अपने घर के पास रात क़रीब 11 बजे सड़क पर खून से लथपथ मिला।उसके एक हाँथ में तमंचा था औऱ सीने में गोली लगी हुई थी।सूचना पर पुलिस पहुँची औऱ आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया। agra news

बताया जा रहा कि जिस वक़्त युवक घायल अवस्था में सड़क पर पुलिस को पड़ा हुआ मिला था उस वक़्त उसके फोन पर एक कॉल आ रही थी फोन जिस नम्बर से आ रहा था उसमें मंजू बुआ लिखा हुआ था, पुलिस ने फोन रिसीव कर बात की।लड़के की बुआ ने बताया कि उसका भतीजा काफ़ी टेंशन में था।उसने मुझे बताया था कि मैं जिस लड़की से प्यार करता हूँ उसने धोखा दे दिया है।औऱ अब वह ख़ुद को ख़त्म कर लेगा गोली मारने से पहले भी उसने मुझसे बात की थी मैं बार बार उसे समझा रही थी कि कोई गलत कदम न उठाना सब ठीक हो जाएगा।लेकिन उसने बात नहीं मानी। agra news young man sucide love affair
