Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:तिहरे हत्याकांड से दहला उन्नाव..दो मासूम बेटियों संग की गई माँ की हत्या..तालाब किनारे मिले शव..!

UP:तिहरे हत्याकांड से दहला उन्नाव..दो मासूम बेटियों संग की गई माँ की हत्या..तालाब किनारे मिले शव..!
उन्नाव ट्रिपल मर्डर।घटनास्थल पर मौजूद एसपी।

यूपी के उन्नाव जनपद में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव तालाब किनारे बरामद होने से हड़कम्प मच गया है..पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

उन्नाव:मंगलवार की सुबह औरास थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव से तालाब किनारे तीन शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया है।शव एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के हैं।गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात अभी सामने आ रही है।मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े-बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2020:लड़को ने मारी बाज़ी..हिमांशु राज ने किया टॉप..देखें टॉपर्स लिस्ट..!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ा गाँव में मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शवों को देखा तो सनसनी फैल गई।पुलिस को सूचना दी गई।तिहरे हत्याकांड की सूचना पर एसपी विक्रांतवीर मौक़े पर पहुँचे और शवों की शिनाख्त कराई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:घरों में चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा..!

मृतक महिला की पहचान सैदापुर गाँव निवासी अनंतू की पत्नी सरोजनी के रूप में हुई है।और साथ में बरामद हुए दो मासूम बच्चियों के शव मृतका की बेटियों 7 वर्षीय शिवानी और 5 वर्षीय रोशनी के हैं।

पुलिस ने मृतका के पति अनंतू और देवर रजनीश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।अंतू ने पुलिस को बताया कि सरोजनी सोमवार की दोपहर बेटियों को लेकर घर से कहीं चली गई थी। तब से उसका कोई पता नहीं था।

ये भी पढ़े-UP:हमीरपुर में सनसनीखेज वारदात..बस इतनी सी बात पर भतीज़े ने कर दी चाचा की बेरहमी से हत्या..!

घटना के बाबत एसपी विकान्त वीर ने कहा है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।पूरे प्रकरण की जाँच की जारी है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us