Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:लोजपा नेता के बेटे की हमलावरों ने की पीट पीटकर हत्या..मां,बाप को भी किया मरणासन्न..!

यूपी:लोजपा नेता के बेटे की हमलावरों ने की पीट पीटकर हत्या..मां,बाप को भी किया मरणासन्न..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

यूपी के सहारनपुर ज़िले से एक बेहद ही सनसनीखेज वारदात का मामला प्रकाश में आया है।यहां एक युवक की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

क्राइम डेस्क:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले में बीते गुरुवार को एक युवक की उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने अपने साथियों संग मिलकर पीट पीटकर हत्या कर दी।

हैरान करने वाली है हत्या की वजह..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना जनकपुरी के तहत दामोदरपुरी में गुरूवार शाम कुत्ते की गंदगी को लेकर दो पड़ोसियों मे कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी।इस घटना में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी।जानकारी के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव हरिओम पासवान के पुत्र दीपक की पड़ोस में रहने वाले शुभम के साथ कुत्ते के शौच को लेकर कहासुनी हुयी जो इतनी बढ़ गई कि शुभम ने अपने साथियों के साथ दीपक की लाठी डण्डों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

दीपक के माता और पिता ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर भी हमला किया।दम्पति को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर के उच्च पुलिस अधिकारी भटनागर ने बताया कि हमलावर शुभम अपने परिवार के साथ फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोके पर पहुचे।इस घटना में मृतक के परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं।मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us