Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj News: शोहदों ने कर दी हत्या बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने किया था विरोध!

Prayagraj News: शोहदों ने कर दी हत्या बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने किया था विरोध!
Prayagraj Murder News: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।

यूपी के प्रयागराज ज़िले में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की कुछ लड़कों ने पीट पीटकर हत्या कर दी, बताया जा रहा है बुजुर्ग की बेटी से ये लड़के छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका उसने विरोध किया था. Prayagraj Murder News Latest News in Hindi

Prayagraj Murder News: यूपी के प्रयागराज में रविवार सुबह हुई एक हत्या की वारदात ने प्रदेश की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था की पोल फ़िर से खोल दी है।बेटी से छेड़छाड़ कर रहे शोहदों का विरोध करना एक बुजुर्ग पिता को महंगा पड़ गया।शोहदों ने पीट पीट कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।मौक़े पर पुलिस बल तैनात है।पूरे मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। Prayagraj Latest Murder News

घटना प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के मैदनिया गाँव की है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार यहाँ के रहने वाले एक बुजुर्ग की रविवार सुबह कुछ लड़कों ने पीट पीटकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की बेटी को आरोपी लड़के काफ़ी दिनों से परेशान कर रहे थे।रविवार सुबह भी इन लड़को ने बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी जिसके बाद पिता ने इसका विरोध किया।विरोध करने पर गुस्साए लड़को ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया औऱ पीट पीटकर हत्या कर दी।

प्रयागराज के यमुना पार पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतक की नाबालिग बेटी अपने छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई हुई थी उसी दौरान घर के सामने रहने वाले लड़के अभद्र टिप्पणी औऱ इशारे कर रहे थे।नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने पिता औऱ भाई को दी जिसके बाद दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा औऱ उसी दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।आठ लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है।तीन नामजद अभियुक्तों की मौके से गिरफ्तारी हो गई है।शेष की तलाश में छापेमारी की जा रही है।पुलिस बल मौके पर मौजूद है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us