Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में शोहदों का आतंक..परेशान छात्रा ने कुएं में कूदकर कर दे दी जान.!

यूपी में शोहदों का आतंक..परेशान छात्रा ने कुएं में कूदकर कर दे दी जान.!
प्रतापगढ़:पूछताछ करती पुलिस।

यूपी के प्रतापगढ़ थाना बाघराय क्षेत्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान होकर एक लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:यूपी के प्रतापगढ़ के थाना बाघराय क्षेत्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।Pratapgarh news

जानकारी के अनुसार एक गल्ला व्यापारी की कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा को तीन दबंग युवक काफी दिनों से परेशान कर रहे थे।स्कूल आते जाते समय भी छेड़छाड़ करते थे।इन दिनों स्कूल बन्द था तो छात्रा जब भी घर के बाहर आती जाती थी शोहदे छीटांकसी औऱ छेड़छाड़ करते थे।Pratapgarh crime news

लड़की के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उपरोक्त आरोप लगाते हुए कहा है कि जब उनकी बेटी ने घर में छेड़छाड़ की बात बताई तो उन्होंने शोहदों के घर जाकर उलाहना भी दिया लेकिन आरोपियों ने अपनी हरकतें बन्द नहीं की।वह लोकलाज की वजह से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं आ रहे थे।

सोमवार को तो हद पार हो गई। रात में एक दबंग उसके घर में घुस गया था। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने जिंदगी समाप्त कर ली। मामले में दो सगे भाई सहित तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि धारा 306, 354, 506 IPC और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है।एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है, दो और लोगों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us