Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:एसओ समेत बारह पुलिस कर्मियों पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा,जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh:एसओ समेत बारह पुलिस कर्मियों पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा,जानें पूरा मामला
सांकेतिक फ़ोटो साभार-गूगल

यूपी के प्रतापगढ़ में कोर्ट ने तत्कालीन थाना अध्यक्ष समेत 12 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुदकमा दर्ज करने का आदेश दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:यूपी के प्रतापगढ़ में एक बुजुर्ग की हुई मौत के मामले में कोर्ट ने 12 पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक के लड़के द्वारा पुलिस कर्मियों पर पिता को पीट पीटकर मार डालने का आरोप लगाया गया था लेकिन उसकी एफआईआर पुलिस ने दर्ज नहीं की थी जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।अब कोर्ट ने 12 पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।Pratapgarh case 

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर की पुलिस की दबिश के दौरान लालगंज तहसील के बाबू तारा गांव के एक वृद्ध की मौत हो गई थी।

बता दें कि 19 सितम्बर की रात सांगीपुर पुलिस की दबिश के दौरान वृद्ध मकबूल की मृत्यु हो गई थी।मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। uttar pradesh

आरोप लगाया गया था कि 19 सितम्बर की रात एसओ सांगीपुर प्रमोद सिंह, दरोगा राम आधार यादव, गणेश दत्त  पटेल, सिपाही राम मिलन, रवि शंकर, श्रवण कुमार, राम निवास व पांच अन्य ने उसके घर में दबिश दी और बन्दूक के कुंदे से मारकर उनके पिता की हत्या कर दी।

अब कोर्ट ने इसी मामले की सुनवाई करते हुए उक्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us